Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
देवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और उन पर देवघर के अलावा बिहार के जमुई जिले में हत्या, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी और अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास दो अपराधियों द्वारा राहगीरों से छिनतई किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा मानकों और उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। बदहाल व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है। राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसे में उन्हें…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ते अपराध और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर (क्राइम कंट्रोल रूम) तथा पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया है। इसके साथ ही सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच जवानों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है, ताकि गश्त और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक शातिर स्नैचर और वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अभिषेक कुमार ने ऐसा ड्रामा किया कि पूरा मोहल्ला तमाशबीन बन गया। वह एक के बाद एक कई मकानों की छतों पर दौड़ता रहा, लेकिन आखिरकार दो मकानों की दीवारों के बीच फंस गया, जहां से पुलिस ने उसे बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चेन स्नैचिंग के मामले में फरार चल रहा अभिषेक कुमार नीतिबाग कॉलोनी स्थित अपने घर में…
स्पोर्ट्स डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नॉकआउट चरण लगातार रोमांचक होता जा रहा है। रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड और नॉर्वे ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दोनों मैचों में आखिरी मिनट तक जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला और फुटबॉल प्रेमियों को भरपूर रोमांच मिला। दिन के पहले मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। ब्राजील ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन नॉर्वे ने शानदार काउंटर अटैक और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला अपने नाम…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संयुक्त अभियान में गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य भुरकुंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर धनबाद, रामगढ़ और रांची पुलिस…
जमशेदपुर: भारी बारिश के बीच रविवार रात मुंबई के मानखुर्द इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जनता नगर में स्थित एक तीन मंजिला झोपड़ीनुमा इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर में हुआ। बताया जा रहा है कि ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना वाली दो से तीन झोपड़ियां अचानक ढह गईं। हादसे के समय कई लोग…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले के एसएसपी एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिसिंग को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी पुलिसकर्मी एक टीम की तरह कार्य करें और जनता के साथ बेहतर व्यवहार को प्राथमिकता दें। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि थाने में आने वाले…
रांची: राजधानी रांची के दशमफॉल थाना क्षेत्र में मिले युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 10 दिनों में सुलझा ली है। यह मामला शुरू में पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर केस था। न तो मृतका की पहचान हो पा रही थी और न ही घटनास्थल से ऐसा कोई ठोस सुराग मिला था, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। हालांकि तकनीकी जांच और पुलिस की लगातार पड़ताल ने आखिरकार पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 23 जून 2026 को दशमफॉल थाना क्षेत्र के जंगल से एक अज्ञात युवती का…
रांची: झारखंड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और आईटी निवेश के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य का डिजिटल विकास रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान देश-विदेश की प्रमुख टेक कंपनियों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं के सामने झारखंड की आईटी, आईटीईएस, एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी भविष्य की रणनीति रखी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड को ऐसे राज्य के रूप में स्थापित करना है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग…
