Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद,जमशेदपुर: भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वैभव भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप सौंपी। यह पल युवा बल्लेबाज और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण रहा। पहले मैच में वैभव ने 2…
जमशेदपुर: टाटा स्टील ने जिम्मेदार और मानव-केंद्रित औद्योगिक प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया वैश्विक मुकाम हासिल किया है। कंपनी को SA8000:2014 मल्टी साइट प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जिसके साथ वह कार्यबल कवरेज के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी SA8000 प्रमाणित कंपनी बन गई है। यह प्रमाणन देशभर में स्थित टाटा स्टील की 23 साइट्स और वहां कार्यरत 1,19,230 कर्मचारियों को कवर करता है। इसके साथ ही कंपनी सोशल अकाउंटेबिलिटी इंटरनेशनल (SAI) द्वारा निर्धारित माइनिंग एवं मिनरल प्रोसेसिंग श्रेणी में भी दुनिया की सबसे बड़ी SA8000 प्रमाणित संस्था बन गई है। SA8000 प्रमाणन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यस्थल पर मानवाधिकारों…
जमशेदपुर : जुगसलाई में कपड़ा दुकानदार पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार आरोपी मोहित बाग उर्फ थाटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी हो कि 15 मई को जुगसलाई में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर मैरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचे अपराधियों ने रंगदारी के लिए दुकानदार पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मनीष सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधियों सन्नी सिंह सरदार, सागर उपाध्याय उर्फ…
जमशेदपुर: गंभीर श्वसन संबंधी बीमारी से जूझ रहे नवजात शिशुओं के उपचार के क्षेत्र में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब जीवनरक्षक इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड (iNO) थेरेपी की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस अत्याधुनिक सेवा का शुभारंभ टीएमएच की जीएम (मेडिकल सर्विसेज) डॉ. विनीता सिंह ने किया। इसके साथ ही टीएमएच जमशेदपुर का पहला और झारखंड का दूसरा अस्पताल बन गया है, जहां यह विशेष उपचार सुविधा उपलब्ध है। टीएमएच की 35 बेड वाली नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) पहले से ही क्षेत्र के प्रमुख नवजात उपचार केंद्रों में शामिल…
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से तैयार देशी कट्टा और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि बरडीहा थाना क्षेत्र के लेवातांड जंगल में अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ दील्लू लोहरा और बरडीहा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम…
सरायकेला: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो किशोरों के डूब जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद आरआईटी थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने एक किशोर का शव डैम से बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे किशोर उत्सव कुमार (15 वर्ष), जो आदित्यपुर के कल्पनापुरी का रहने…
हिमांशु सिंह हत्याकांड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शोकाकुल परिवार के घर, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर में हिमांशु सिंह के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हिमांशु के पिता अरविंद सिंह समेत अन्य परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और इस कठिन समय में पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा इस…
रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने फॉरेस्ट रेंज अफसर (Forest Range Officer) मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में कुल 743 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में शामिल होना होगा। आयोग के अनुसार, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 22, 23, 24 और 25 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों की तिथि और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की ओर से जारी किए…
देवघर: झारखंड के देवघर जिले में शनिवार सुबह आयकर विभाग ने मोहनपुर प्रखंड की बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई सुबह से जारी है और आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें उनके पैतृक गांव तथा शहर स्थित आवास पर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच कर रही हैं। भागलपुर, धनबाद और देवघर से पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले बलथर गांव स्थित पैतृक आवास और इसके बाद बैजनाथपुर मोहल्ले में स्थित उनके शहरी आवास को जांच के दायरे में लिया। दोनों स्थानों पर अधिकारियों की टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड…
नवादा: बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुरा गांव में दहेज विवाद ने एक विवाहिता की जान ले ली। आरोप है कि पति ने मायके पहुंचकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए महिला के भाई पर भी उसने चाकू से वार कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वह चंद्रमौली सिंह की पत्नी थी। परिजनों के…
