Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में शुक्रवार (3 जुलाई) को खेले गए मुकाबलों ने टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ा दिया। दिन के तीनों मैचों में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, जहां अर्जेंटीना, मिस्र और कोलंबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली। सबसे अधिक चर्चा अर्जेंटीना और केप वर्डे के मुकाबले की रही। अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही केप वर्डे की टीम ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को पूरे मैच में कड़ी चुनौती दी। मुकाबला अतिरिक्त समय तक पहुंचा, जहां अर्जेंटीना ने अनुभव का फायदा उठाते हुए 3-2 से जीत दर्ज…
चाईबासा: झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या शबनम परवीन ने दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम दौरे के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (एनआरसी) के निरीक्षण से हुई। यहां भर्ती बच्चों और उनकी माताओं से बातचीत कर उपचार और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली गई। निरीक्षण में लाभुकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित मिलने पर…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जयनगर के पास चार जून शनिवार को बारिश और खुशहाली के लिए आस्था के प्रतीक कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा होगी। 12 मौजा के ग्रामीण पहाड़ पूजा आयोजित करेंगे। तीन राज्य के हजारों श्रद्धालुओं का जुटान होगा। पहाड़ के नीचे मेला भी आयोजित होगा। पूजा कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर जगह-जगह पर पुलिस तैनात रहेगी। जानकारी हो कि बारिश और खुशहाली के लिए आषाढ़ महीने के तीसरे…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया में जंगली हाथियों के आतंक और बिजली की लुका- छिपी से कल कारखाने बंद होने के कगार पर हैं। शाम होते ही जंगली हाथी प्रतिष्ठानों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। हाथियों के डर से मजदूर शाम 4:00 बजे छुट्टी कर घर चले जाते हैं। बिजली की लुका- छिपी भी परेशान करती है। कल कारखानों में उत्पादन घट रहा है। लागत बढ़ रहा है। हाथियों से संपत्तियों का भी भारी नुकसान हो रहा है। मजदूरों की जान भी जा सकती है। मजदूरों का पलायन हो रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए चाकुलिया लघु उद्योग…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 11 में नया बाजार में वन विभाग के कार्यालय से सटी कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में शुक्रवार की शाम को एक शिशु हाथी समेत आठ जंगली हाथी घुस आए। हाथियों ने गौशाला परिसर में जमकर गदर मचाया। इससे गौशाला परिसर में अफरा तफरी मच गयी। हाथियों को देखने के लिए गौशाला परिसर में भीड़ लग गयी। गौशाला के उपाध्यक्ष आलोक कुमार लोधा ने लोगों से अपील की है कि बेवजह हाथियों को देखने के लिए गौशाला में ना आएं। उन्होंने वन विभाग के पदाधिकारियों को सूचना…
जमशेदपुर: करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने हुई हत्या और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में एनडीए द्वारा बुलाए गए जमशेदपुर बंद का शुक्रवार को व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही शहर के अधिकांश प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों ने स्वेच्छा से अपने बंद रखकर बंद का समर्थन किया। हालांकि कुछ स्थानों पर दुकानें खुली मिलने पर बंद समर्थकों और दुकानदारों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा, आजसू और जदयू के…
सहरसा: बिहार में एक साथ 10 पुलिस कर्मियों की सस्पेंड किया गया है। सहरसा जिले के सलखुआ थाना में कथित दलाली और मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कुमार आशीष की अगुवाई में हुई औचक जांच के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसमें सलखुआ थाना के थानाध्यक्ष भी शामिल है। वहीं मामले में एक कथित दलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सलखुआ थाना में कुछ…
पाकुड़:पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा में लगातार दो रात हुई चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, कांसे के बर्तन, नकदी, चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद कई अन्य चोरी की घटनाओं के राज भी खुल सकते हैं। 28 और 29 जून की रात सिंधीपाड़ा स्थित दो बंद मकानों…
मधुपुर: हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में उस वक्त भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद के लिए सहयात्री तुरंत आगे आए और उनकी इंसानियत ने मां और नवजात दोनों की सुरक्षित जिंदगी सुनिश्चित कर दी। जानकारी के अनुसार, जमुई निवासी फरहा नासहीन अपने पति अफताब आलम के साथ हावड़ा से घर लौट रही थीं। यात्रा के दौरान मधुपुर स्टेशन से पहले अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए…
जमशेदपुर: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची की ओर से शुक्रवार को जमशेदपुर में ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की किसान कल्याण, कृषि सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर पत्रकारों के साथ तथ्यपरक संवाद स्थापित करना था। कार्यशाला में पूर्वी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों के करीब 70 पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में पीआईबी रांची-भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और…
