
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जयनगर के पास चार जून शनिवार को बारिश और खुशहाली के लिए आस्था के प्रतीक कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा होगी। 12 मौजा के ग्रामीण पहाड़ पूजा आयोजित करेंगे। तीन राज्य के हजारों श्रद्धालुओं का जुटान होगा। पहाड़ के नीचे मेला भी आयोजित होगा। पूजा कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर जगह-जगह पर पुलिस तैनात रहेगी।
जानकारी हो कि बारिश और खुशहाली के लिए आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार को कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा करने और मेला आयोजित करने की परंपरा वर्षा पुरानी है। श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि इस पहाड़ की पूजा से अच्छी बारिश होती है। धान की खेती अच्छी होती है और लोग खुशहाल होते हैं। यह भी मान्यता है कि पहाड़ पूजा के दिन बारिश अवश्य होती है। पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह जयनगर के ग्राम प्रधान सोमाय मांडी ने बताया कि कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा के बाद भी अगर बारिश नहीं होती है तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा में कोई कमी रह गई होगी। इसलिए बारिश नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कई साल पूजा के बाद भी बारिश नहीं होने की स्थिति में कान्हाईश्वर पहाड़ की दोबारा पूजा आयोजित की गई है। इधर, थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अलर्ट है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर भीड़ को देखते हुए पहाड़ पूजा से लौटते समय श्रद्धालु शांति नगर से रसपाल और मारदाबांध होकर लौटेंगे। जबकि जाते समय श्रद्धालु कुचियाशोली और शांति नगर होते हुए जयनगर पहाड़ तक जाएंगे।
Trending
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
- सरायकेला में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
