Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
देवघर: देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो 8 एमएम के जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को गुप्त सूचना मिली थी…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त अभियान के दौरान बाल तस्करी का बड़ा मामला सामने आया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, करा सोसाइटी, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम ने 11 बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों से सुरक्षित रेस्क्यू किया। इनमें 7 बालक और 4 बालिकाएं शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र करीब 11 से 16 वर्ष के बीच बताई गई है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के निर्देश पर स्टेशन परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें रोजगार…
जमशेदपुर: करनडीह फाटक से परसुडीह बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर वर्षों से गंदे पानी के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर झामुमो ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। शुक्रवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र और स्थायी समाधान की मांग की। झामुमो नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि आसपास के अपार्टमेंटों का गंदा पानी कई वर्षों से सड़क पर बह रहा है, जिससे आम लोगों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी घाघीटोला, करनडीह और लाइन टोला के खेतों तक…
पटना:राजधानी पटना में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल और दिल्ली से आईं 10 महिलाओं और युवतियों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान कई ऐसे सामान मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना…
जमशेदपुर: एक तरफ 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को लेकर पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील था। नए एसएसपी के निर्देश पर हर प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सघन गश्त चल रही थी। वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने कदमा थाना क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग कर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी। गुरुवार देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता और गहरा गई है। कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में गुरुवार रात करीब 12 बजे…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: फिफा विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। शुक्रवार को नॉकआउट चरण के तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जहां जीतने वाली टीमें क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि हारने वाली टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों पर जबरदस्त दबाव और रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच होगा। अर्जेंटीना के पास अनुभवी खिलाड़ियों की मजबूत फौज, संतुलित मिडफील्ड और धारदार अटैक है, जो उसे इस मुकाबले में बढ़त दिलाता है। हालांकि केप वर्डे ने…
जमशेदपुर: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का असर शुक्रवार सुबह से ही देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख बाजार बंद रहे, जबकि सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की आवाजाही कम रही। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतरे तथा कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। इधर, सुबह ही भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. हालांकि अब तक शहर के किसी भी हिस्से से हिंसा…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज का चयन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, क्षेत्र और जिले में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। प्रियंका ने वर्ष 2018 में डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा से दसवीं तथा वर्ष 2020 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही उन्होंने नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। बैंकॉक रवाना होने से पूर्व विद्यालय में उनके सम्मान में…
पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया, जिसमें 1,233 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 60 नए लोगों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। मलेरिया प्रभावित 26 गांवों में डॉक्टरों, एमपीडब्ल्यू और स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की। जिन लोगों में संक्रमण मिला, उन्हें तत्काल…
जमशेदपुर : भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी ने 3 जुलाई को आहूत जमशेदपुर बंद को लेकर शहरवासियों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध, चापड़बाजी, चाकूबाजी और नशाखोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं और ऐसी घटनाएं किसी के भी साथ घटित हो सकती हैं। परशुराम सिंह बागी ने कहा कि शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सभी नागरिकों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से व्यवसायी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि वे 3 जुलाई की बंदी का समर्थन करें और स्वेच्छा से…
