Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
पटना: बिहार के पूर्णिया सेंट्रल जेल के संसीमन (डिटेंशन) केंद्र से बांग्लादेशी नागरिक मन्ना के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदी की पहचान बांग्लादेश के नारायणपुर जिले के अजीज नगर थाना क्षेत्र निवासी सिकंदर शाह के पुत्र मन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह संसीमन केंद्र की खिड़की की लोहे की रॉड तोड़कर जेल से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में खजांची हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार कैदी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी…
रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित साउथ ऑफिस पाड़ा के समृद्धि कॉम्प्लेक्स में रहने वाली 66 वर्षीय शाहिना खातून साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठग ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताते हुए मकान किराए पर लेने की इच्छा जताई और ऑनलाइन एडवांस भुगतान करने का बहाना बनाकर उनके बैंक खाते से 2.99 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठग की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिकी के अनुसार, शाहिना खातून और उनके…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: भोजन और पानी की तलाश में जंगली हाथी नगर पंचायत क्षेत्र में भी प्रवेश कर तोड़फोड़ कर रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के दिघी आंगनबाड़ी केंद्र पर भोजन और पानी के लिए विगत रात जंगली हाथियों ने हमला बोल दिया। प्यासे हाथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लगी पानी की टंकी, टंकी के चबूतरे,पाइप और नल को तोड़ दिया। हाथियों द्वारा ऐसा करने से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका तारामनी सोरेन ने बुधवार की सुबह इसकी सूचना सुपरवाइजर लीदी बास्के को…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड में मारे गए करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार शाम बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया गया। पूरे दिन आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर गम और आक्रोश का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा व भविष्य को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुबह से ही जिला…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जोड़ा के वैली क्लब प्रेक्षागृह में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) नोवामुंडी और जोड़ा के चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष (रॉ मैटेरियल्स) संदीप कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. विधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं की सराहना करते…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु की ओर से सामुदायिक भवन में भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के महासचिव अफताब आलम ने किया। इस अवसर पर सेल अस्पताल किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सीएमओ डॉ. नंदी जेराई, डॉ. अर्चना बेक सहित अन्य चिकित्सक, महिला खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अपने…
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों का रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार प्रवेश होने से पूरे इलाके में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात करीब 11 बजे एक जंगली हाथी किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पार कर सेल की मेघाहातुबुरु खदान के मैकेनिकल शॉवेल सेक्शन में पहुंच गया। हाथी को अचानक खदान क्षेत्र में देखकर वहां कार्यरत कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी सुरक्षित स्थानों की ओर भाग…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई चर्चित हत्या और जानलेवा हमले के बाद झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. एहतेशाम बकारिब को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया है। डॉ. एहतेशाम बकारिब इससे पहले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उन्हें तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के नए…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहर में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस बीच पुलिस ने मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। देर रात करीब 3 बजे पुलिस हिमांशु के शव को टीएमएच…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने तथा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही बरतने के कारण…
