Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: शहर में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की ठगी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर शनिवार दोपहर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें अपना…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम…
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में मानगो थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाकिब, दानिश खान, इस्माइल आलम, मो. अयान और मो. नसीम अख्तर शामिल हैं। वहीं नयाब मुस्तफा और सरफराज अली को भी मामले में…
जमशेदपुर: अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जिंदा कारतूस, पिस्टल मैगजीन, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध हथियार और एम्युनिशन की सप्लाई से जुड़े गिरोह का एक सक्रिय सदस्य इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी हथियार और कारतूस की आपूर्ति से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से हथियारों से संबंधित सामग्री, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आजादनगर…
जमशेदपुर/धालभूमगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से धालभूमगढ़ के सुदूर वन क्षेत्र में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीच वन संपदा से जुड़े पौधों का वितरण भी किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस अभियान में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती तथा जमशेदपुर वन प्रमंडल की डीएफओ सबा आलम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर हरित झारखंड के निर्माण का संकल्प…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू (42) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार स्थित पुलकटिया रोड से गिरफ्तार किया गया। 2 जून 2026 को कपाली ओपी अंतर्गत इस्लामनगर में जमीन से जुड़े कार्य के दौरान अफसर नवाज नामक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पीड़ित की पहचान और शिकायत के आधार पर चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 80/2026 दर्ज किया गया।…
रांची: झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे मंथन और सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उनके नाम की घोषणा देर रात की गई, जिसके बाद झारखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेतृत्व के बीच कई दौर की बातचीत के बाद इस नाम पर सहमति बनी। महागठबंधन के घटक दलों ने भी उम्मीदवार को लेकर…
रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरे मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की ओर से लगातार वर्षा की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक अधिकांश जिलों में केवल हल्की और छिटपुट बारिश ही हुई है। इससे तापमान…
जमशेदपुर: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में पांच दिवसीय शिक्षक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र मार्गदर्शन, मनोसामाजिक कल्याण, परामर्श सहायता व्यवस्था, परिणाम आधारित शिक्षा तथा समावेशी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाना है। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से संस्थान के व्याख्यान कक्ष में छात्र मार्गदर्शन कौशल कार्यशाला के अंतर्गत दो विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। पहले सत्र का विषय था “छात्रों के सामने आने…
