Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिकों ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि बस संख्या बीआर 02 पीए 4333, जिसका परमिट राजगीर से कोलकाता मार्ग के लिए है, उसे नियमों के विरुद्ध बड़ाजामदा से बिहार शरीफ रूट पर चलाया जा रहा है। यह संचालन बिना वैध परमिट के किया जा रहा है, जो परिवहन नियमों का…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बी.पी.एम. +2 हाई स्कूल में बुधवार को ई-डिजिटल इंडिया एवं क्वेस कॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में करियर जागरूकता एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रंजिता गांधी, क्वेस कॉर्प के प्रतिनिधि सुमित दत्ता तथा ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की वर्तमान…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में दुकानदार पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है। सभी आरोपी जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। बुधवार को सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन, मो. अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, मो. आरिफ अंसारी और अमनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, घटना में इस्तेमाल स्कूटी तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 31 मई की शाम जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित इंडियन जनरल स्टोर के पास दुकान संचालक के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाने…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो के तत्वावधान में टाउन हॉल सभागार में बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओं (बीएलए) का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन, सविता महतो समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीएलए को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य, एसआईआर मैपिंग, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया तथा योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन लोगों का नाम पुनः सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया भी समझाई…
झारखंड के सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं को लेकर यूथ इंटक ने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। यूथ इंटक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने जिला उप श्रमायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर राज्यभर के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सफाई एवं स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन आज भी वे कई बुनियादी सुविधाओं और श्रमिक अधिकारों से वंचित हैं। यूथ इंटक ने सफाई…
जमशेदपुर : 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और दि मिलानी के संयुक्त तत्वाधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर इस शिविर को अपने वैसे दिवंगत पत्रकारों के नाम समर्पित करेगा, जिनका पिछले कुछ वर्षों में निधन हुआ है. इसमें वरिष्ठ पत्रकार राधे श्याम अग्रवाल, सिद्धनाथ दुबे, मनीष सिन्हा और अजय पांडेय का नाम शामिल है। रक्तदान शिविर बिष्टुपुर स्थित दि मिलानी सभागाार में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा. इस बात की जानकारी प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास…
जमशेदपुर: नब्बे दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के अधिकार मित्रों (पीएलवी) ने न्याय रथ के माध्यम से जमशेदपुर शहर अंतर्गत साकची, जुबली पार्क गेट , सीएच एरिया , साईं मंदिर , सोनारी दारोगा बस्ती , दोमुहानी , मैरीन ड्राइव चौक , राणा प्रताप चौक सहित अन्य जगहों में भीषण गर्मी में ड्युटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एवं कामगारों के बीच ओआरएस पैकेट और ठंडा जल वितरित कर मानवता का परिचय दिया । इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व कामगारों ने कड़ी धूप में राहत की सांस ली और डालसा का आभार व्यक्त किया । इसके अलावा डालसा पीएलवी ने…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर बुधवार को पटमदा थाना क्षेत्र के बुढीगोड़ा और आमदापहाड़ी गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े कई ठिकानों को ध्वस्त किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लगभग 1400 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गालूडीह थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान केशपुर पंचायत के बागालगोड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय गौरी सबर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार तड़के करीब तीन बजे गौरी अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। अचानक उसे कंधे में तेज दर्द महसूस हुआ। नींद खुलने पर उसने देखा कि एक सांप उसे डस चुका है। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। जब कमरे की लाइट जलाई…
