Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वॉक फॉर एनवायरमेंट नामक इस आयोजन में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत करीब 400 लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान आरसीसीएफ स्मिता पंकज और डीएफओ सबा आलम अंसारी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी…

Read More

जमशेदपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने शहर में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली भी बरामद की है। मामले का खुलासा गुरुवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई इलाके में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने…

Read More

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत रसुनिया पंचायत के माझीडीह टोला में एक शिक्षित युवक ने बेरोजगारी को मात देकर स्वरोजगार की नई इबारत लिखी है। सरकारी नौकरी की उम्मीद छोड़ सुखदेव महतो ने बैंक से केसीसी लोन लेकर तीन एकड़ जमीन पर बागवानी और पोल्ट्री फार्म शुरू किया। आज वह खुद के साथ चार अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। खास बात यह है कि यह इलाका जंगली हाथियों से प्रभावित है, फिर भी सुखदेव ने हिम्मत नहीं हारी। माझीडीह निवासी सुखदेव महतो स्नातक पास हैं। सुखदेव बताते हैं कि कई बार सरकारी नौकरी…

Read More

गालूडीह: सैकड़ों साल पुरानी गालूडीह साप्ताहिक हाट का अस्तित्व मिटने लगा है। हाट की जमीन पर तेजी से अतिक्रमण हो रहा है, और हाट दिन पर दिन सिकुड़ रही है। मालूम हो कि बड़े भू-भाग हर सोमवार को यहां साप्ताहिक हाट लगती है, जहां झारखंड-बंगाल के दुकानदार और ग्राहक आते हैं। यह क्षेत्र की सबसे बड़ी हाट है. इस साप्ताहिक हाट से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हाट के आस-पास कई मोहल्ले बस गये हैं और हाट की जमीन पर शेड देकर घेराबंदी कर ली गई है। जांच होगी, तो…

Read More

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक चालान से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के साथ उसने सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी साझा किए हैं, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस सोनारी साईं मंदिर के पास नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोनारी निवासी संजय सिंह को रोका गया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद उनके खिलाफ…

Read More

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक जब्त किए जाने के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया, जब एक युवक अपनी शिकायत को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने बैठ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के एक चालक पर बाइक छोड़ने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि वह बुधवार देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस गश्ती टीम ने उसकी मोटरसाइकिल…

Read More

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से विश्व पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग ने “स्वच्छ नदी, स्वस्थ पर्यावरण” के संकल्प के साथ नदी सफाई अभियान चलाया। जमशेदपुर वन प्रमंडल के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों तथा एनजीओ के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान नदी और उसके तटों पर फैले प्लास्टिक,…

Read More

जमशेदपुर के तुरामडीह में यूसील प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से आयोजित विशाल सभा में छह गांवों के ग्रामीणों ने भाग लेकर यूसील प्रबंधन पर वर्षों से शोषण और उपेक्षा का आरोप लगाया। सभा में 5 जून को निर्णायक आंदोलन का संकेत देते हुए ग्रामीणों से तैयार रहने की अपील की गई। तुरामडीह स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि आगामी 5 जून को ग्राम सभा, 29 मई…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित डोबो पुल पर बुधवार देर रात एक युवती के आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ युवकों की तत्परता और सजगता ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे एक युवती पुल पर संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी। कुछ ही देर बाद उसने नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया। युवती की हरकत पर आसपास मौजूद युवकों की नजर पड़ गई। उन्होंने बिना देर किए तत्काल उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले…

Read More