Author: ARVIND SINGH

टाटानगर स्टेशन पर सांप मिलने से हड़कंप, स्नेक रेस्क्यू टीम ने दोनों कोबरा पकड़े जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित मेन गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो टोकरियों में बंद जहरीले सांपों को खोलकर छोड़ दिया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, एक सपेरा दो टोकरियों में सांप लेकर स्टेशन पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने दोनों टोकरियों को खोल दिया और मौके से फरार हो गया। टोकरियां खुलते ही उसमें मौजूद सांप बाहर निकल आए, जिससे स्टेशन परिसर में दहशत…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने पटमदा थाना क्षेत्र के बटलुका और गोबरघूसी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा मौके पर पाए गए लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया। विभाग के अनुसार, टीम के पहुंचते ही अवैध शराब भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने इस मामले में अवैध…

Read More

सरायकेला-खरसावां: जिले के चौका थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर तेज रफ्तार हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और खलासी वाहन के केबिन में फंस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एनएच-33 पर एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा संख्या JH05AN4390 पीछे से आकर सीधे ट्रेलर में घुस गई। हादसे के…

Read More

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले में टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में शुक्रवार को जेएसएलपीएस (JSLPS) महिला समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने किया। अभियान के दौरान गांव की महिलाओं और पुरुषों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समिति की महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि…

Read More

जमशेदपुर पुलिस को जुआ खेलने और खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कदमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शास्त्री बस्ती स्थित एक कमरे में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन समेत जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 22 मई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री बस्ती में एक बड़े कमरे में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है।…

Read More

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में शुक्रवार 22 मई को सुबह ग्रामीणों की महत्वपूर्ण ग्राम सभा आयोजित की गई। यह बैठक गांव स्थित दुलाल गुमटी के पास सुबह 8 बजे ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गांव के विकास, रोजगार, मुआवजा और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में संचालित दुबिल माइंस से स्थानीय…

Read More

अक्षर संवाद जमशेदपुर  झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए शुक्रवार 22 मई को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड में महिलाओं को कड़ी धूप और 42 डिग्री तापमान में लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। जमशेदपुर में इन दिनों लू के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में सुबह 9 बजे से ही सत्यापन केंद्रों के बाहर महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। कई महिलाओं के हाथों में छाता था, तो कई तपती धूप में बिना किसी छांव के खड़ी होकर अपनी…

Read More