Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित सहारा सिटी नाबालिग दुष्कर्म मामले में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हुई गवाही के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़िता और उसकी मां ने अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराया, जिसमें पहले आरोपी बनाए गए 22 अतिरिक्त लोगों की पहचान करने से इनकार कर दिया। इन अतिरिक्त आरोपियों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा और एमजीएम थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी सहित अन्य नाम शामिल हैं। कोर्ट में दर्ज बयान के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना में केवल…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस हत्याकांड के सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने गणेश मछुवा की निशानदेही पर घटना के बाद आरोपियों को भगाने और छिपाने में इस्तेमाल की गई TVS एक्टिवा स्कूटी (JH05EH6474) भी बरामद कर ली है। जानकारी…

Read More

अक्षर संवाद, जमशेदपुर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में फ्रांस का लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। मंगलवार को एटी एंड टी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। पूरे मैच में स्पेन ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस के स्टार खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने आक्रामक अंदाज में की, लेकिन 22वें मिनट में फ्रांस की एक रक्षात्मक गलती भारी पड़ गई। युवा खिलाड़ी लामिने यमाल पर…

Read More

जमशेदपुर: भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा के मद्देनज़र 16 जुलाई (गुरुवार) को जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। रथ यात्रा के दौरान कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि अन्य मार्गों पर वैकल्पिक रूट से आवागमन कराया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भोल्टास से छगलालाल होते हुए रिगल गोलचक्कर तक दोनों ओर का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान जुगसलाई से साकची और बिष्टुपुर जाने…

Read More

जमशेदपुर : इस्कॉन जमशेदपुर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई (गुरुवार) को पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इस बार हजारों भक्तों के शामिल होने की संभावना है। रथ यात्रा दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगी। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यह यात्रा गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट…

Read More

जमशेदपुर: भारत स्वाभिमान न्यास, झारखंड के सह राज्य प्रभारी अमित कुमार के जमशेदपुर आगमन पर टेल्को रिक्रिएशन क्लब में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान न्यास के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, टेल्को रिक्रिएशन क्लब के प्रतिनिधि, झारखंड के वरिष्ठतम 93 वर्षीय योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा, योग शिक्षिका नमिता साहू सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमित कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि योग गुरु…

Read More

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार के चर्चित नक्सली हमले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 3.87 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त कर ली हैं। जब्त की गई संपत्तियां एम/एस संतोष कंस्ट्रक्शन और उससे जुड़े संतोष कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार उर्फ सोनू सिंह, मनीष कुमार, बैजनाथ गंझू, राजेश कुमार गंझू और रवींद्र गंझू के नाम पर हैं।ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई 22 नवंबर 2019 को लातेहार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-75 स्थित लुकुइया मोड़ पर हुए माओवादी हमले से…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित फॉरेस्ट इलाके के जंगल से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब आसपास के बच्चे जंगल में क्रिकेट खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गेंद जंगल की ओर चली गई थी। गेंद खोजने पहुंचे बच्चों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। इसके बाद बच्चों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

लातेहार: झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार पुलिस ने सीआरपीएफ और कोबरा-209 बटालियन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 20 लाख रुपए के इनामी  हार्डकोर माओवादी रविन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रविन्द्र गंझू लंबे समय से लेवी वसूली, विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमलों जैसी कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी…

Read More

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा के अपहरण के बाद हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उर्मिला के जीजा सुभाष पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध थे और इसी वजह से नीरज की हत्या की साजिश रची गई। मामले का खुलासा मंगलवार को खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि नीरज हाजरा राजस्थान में मजदूरी करता था। उसकी शादी 7 जुलाई को…

Read More