Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में इंग्लिश स्कूल के छात्रावास से भागा 5 साल का मासूम, सुबह 4 बजे निकला बच्चा; चाय दुकान पर रोता मिला
- गर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसला
- शनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योग
- अजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राज
- हाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयां
- इंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़
- दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थन
- बच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलें
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर में बांग्ला नववर्ष के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान से नवाजा गया। 19 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए संगीत शिल्पियों ने अपने प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना रहा। इस मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को उनके निरंतर मानव कल्याणकारी…
अक्षर संवाद चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के गुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे से 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले लगभग 100 ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने सेल के साइज स्क्रीन क्षेत्र, जीरो प्वाइंट और लोडिंग प्वाइंट के मुख्य मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया, जिससे पूरे खदान क्षेत्र का आवागमन बाधित हो गया। आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि पहली पाली में खदान जाने वाली बसों को भी पूरी तरह रोक दिया गया। इसका उत्पादन और डिस्पैच पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर तैनात…
अक्षर संवाद जमशेदपुर 9वाँ भोजपुरी नाट्य महोत्सव संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रंगश्री, दिल्ली द्वारा आयोजित, 9वां भोजपुरी नाट्य महोत्सव, 2026 के दूसरे और आखिरी दिन लगातार 3 नाटकों का मंचन किया गया जिसमें पहला नाटक ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी कृत हास्य व्यंग्य नाटक ‘शनि के साढ़ेसाती’ का जोरदार मंचन हुआ। इस नाटक के माध्यम से अंधविश्वास पर जबरदस्त प्रहार करते हुए दिखाया गया कि कैसे धर्म, वास्तु और शुभ-अशुभ बताने की आड़ में पेशेवर तांत्रिक और वास्तु विशेषज्ञ यजमान को मूर्ख बनाकर और डराकर ठगने का काम करते हैं। वहीं दूसरी प्रस्तुति थी, जमशेदपुर की ‘मंच’ संस्था…
जमशेदपुर: शहर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस के नए सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेंटर की शुरुआत फ्रेंचाइजी ओनर रिंकू पांडेय द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को मानसिक गणित में दक्ष बनाकर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अबेकस के माध्यम से बच्चे उंगलियों के सहारे तेजी से जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना सीखते हैं, जिससे उनकी एकाग्रता और मानसिक संतुलन मजबूत होता है। वहीं, विशिष्ट अतिथि विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों…
पानी की कमी और जंगलों की कटाई ने बढ़ाई मुसीबत, इंसानी विस्तार के बीच दम तोड़ रहे वन्यजीव अक्षर संवाद छतरपुर, पलामू झारखंड राज्य के पिछड़े जिलों में शुमार पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार, 19 अप्रैल को एक मार्मिक घटना सामने आई, जिसने जंगल और वन्यजीवों की बदहाल स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पानी और चारे की तलाश में जंगल से भटक कर हिरणों का एक झुंड शहर तक पहुंच गया, जहां कुत्तों के हमले में एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 12 हिरणों का झुंड सुबह हाई…
अक्षर संवाद जमशेदपुर, 19 अप्रैल, रविवार को जमशेदपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. त्रिपुरा झा ने अपनी चर्चित पुस्तक “Living in Relationship” को राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रोफेसर राकेश सिन्हा को भेंट किया। पुस्तक का अवलोकन करते हुए प्रो. सिन्हा ने कहा कि आज के तेज़ी से बदलते और भागदौड़ भरे समय में रिश्तों को समझना और उन्हें सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह पुस्तक वर्तमान महत्वाकांक्षी युग में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक सिद्ध होगी, जो उन्हें रिश्तों की वास्तविक समझ और संतुलन प्रदान…
जमशेदपुर में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18-19 अप्रैल 2026 को देर रात करीब 3:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उलीडीह ओपी क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा और मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से…
अक्षर संवाद जमशेदपुर आज 19 अप्रैल रविवार को झारखण्ड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय कार्यालय ह्यूमपाईप स्लैग रोड में केन्द्रीय महासचिव अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अशोक पाण्डेय ने भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना की तथा द्वीप प्रज्वलित कर समाज को आपसी सहमति, सहयोग और समरसता पर विशेष ध्यान देने को आकृष्ट किया। केन्द्रीय प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का युवा और प्रबुद्ध वर्ग आगे आए और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे। साथ ही…
अक्षर संवाद हरिहरगंज, पलामू हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत कोषडीहरा गांव से पीपरा, बिशनपुर व चरकेडिया गांव तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा करीब एक माह पूर्व जेसीबी मशीन से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद से अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सपा नेता कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार 18 अप्रैल…










