Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
- वो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए…नासिर काज़मी की गजल में छिपा है वक्त से बिछड़ने का दर्द
- घर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वाद
- जन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
- दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंका
- वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरल
- सागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीर
- SIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषित
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: टाटा स्टील ने एक बार फिर खेलों के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित SPSB (Steel Plants Sports Board) स्पोर्ट्स चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। यह उपलब्धि कंपनी की खेल संस्कृति, खिलाड़ियों के विकास और कर्मचारियों की समग्र भागीदारी के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नई दिल्ली स्थित इस्पात भवन में आयोजित SPSB की वार्षिक बैठक के दौरान टाटा स्टील को यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। ट्रॉफी कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के हाथों प्राप्त की। यह…
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दलानचकरी टोला तिरिलटांड में हुए चर्चित दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के ही परिवार से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि जमीन संबंधी विवाद और जादू-टोना के आरोप को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी. 2 और 3 जून 2026 की रात अज्ञात हमलावरों ने पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परसनी देवी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,…
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे तीन थाना प्रभारियों समेत एक चालक की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत अधिकारियों और चालक की आत्मा की शांति तथा उनके…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में गुरुवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में चर्चा और श्रद्धा का माहौल बना दिया। सतगावां प्रखंड के जामुनटोली गांव में एक किसान के खेत से जुताई के दौरान शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते खेत पूजा-अर्चना का केंद्र बन गया। किसान अजीत यादव अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान हल जमीन के अंदर किसी ठोस वस्तु से टकरा गया। जब उस स्थान की खुदाई की गई तो…
रांची: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद राज्य के 1018 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। 29 जून को रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालयों और कक्षा 6…
जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान को लेकर ग्रामीणों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट होकर रैली के रूप में जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। हाथों में विरोध संबंधी तख्तियां लिए ग्रामीणों ने खनन परियोजना को रद्द करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मौजा कांकु में लगभग 5.90 एकड़ जमीन पर पत्थर खदान स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। उनका कहना है कि यदि यहां खनन कार्य शुरू होता है तो गांव का पर्यावरण प्रभावित होगा…
जमशेदपुर: जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ और बाइक रैली को रवाना किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 जून से 25 जून तक नशापान के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशा…
जमशेदपुर पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 10 जून को रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोप है कि आशु कर्मकार और उसके साथियों ने समीर नाग, सन्नी गुप्ता और विकास तांति के साथ मारपीट की थी तथा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद कदमा थाना…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। सिटी एसपी ने बताया कि 10 जून को रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आशु कर्मकार और उसके सहयोगियों ने उसके साथ मारपीट की और जान लेने की नीयत से…
जमशेदपुर: कोल्हान में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर चांडिल में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चाकुलिया में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र स्थित लावा कुटाम पंचायत के वनडीह टोला में गुरुवार देर रात एक जंगली हाथी आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। ग्रामीणों के अनुसार हाथी ने…










