Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा स्टील प्लांट में महिला सेफ्टी सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला! लोहे के बोल्ट से चेहरे, सिर और कंधे पर किए वार, मास्क पहनकर आया हमलावर फरार
- आमबागान को मिलेगी नेताजी की पहचान, भव्य स्मारक बनाने की योजना
- गम्हरिया में कथित गौमांस बिक्री पर हंगामा, रोनित गोराई की पहल पर थाने पहुंचा मामला; संदिग्ध नंबर प्लेट वाली बाइक भी जांच के घेरे में
- कदमा में रिश्तों का खून: चाकू से हमले में युवक की मौत, भाई पर आरोप
- महिला सेफ्टी सुपरवाइजर की हालत स्थिर, CRM ETP क्षेत्र की घटना की जांच शुरू
- भारत-न्यूजीलैंड FTA लागू, अब भारतीय उत्पादों की दुनिया में बढ़ेगी धाक! कपड़ा, चमड़ा और MSME को मिलेगा बड़ा मौका
- तिरुलडीह गोलीकांड के 44 साल: दो छात्रों की शहादत, आज भी न्याय और सम्मान का इंतजार
- CJP पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका; जस्टिस प्रसाद ने पूछा- आखिर आपका मकसद क्या है?
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भालूकोचा स्थित न्यू बायपास (एनएच-18) पर गुरुवार सुबह एक होटल में गैस रिसाव के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यदुवंशी होटल की रसोई से शुरू हुई आग ने कुछ ही मिनटों में पास की पुआल से बनी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते होटल में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे होटल में खाना तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क…
जमशेदपुर: आसंगी चेकडैम में डूबे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के छात्र मीर तनवीर हसन का शव हादसे के चार दिन बाद गुरुवार सुबह सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र से बरामद किया गया। कई दिनों तक चले सघन खोज अभियान के बाद एनडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। शव मिलने की खबर से परिजनों के साथ-साथ एनआईटी परिसर में भी शोक का माहौल है। मीर तनवीर हसन पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के निवासी थे और एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र थे। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ आरआईटी के पास स्थित आसंगी चेकडैम पहुंचे थे।…
रांची: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को जुलाई महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के जरिए 3,97,213 लाभुकों के बैंक खातों में 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि भेजी गई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 99 करोड़ 30 लाख 32 हजार 500 रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए गए। जिला प्रशासन का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पातरहातु गांव में 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु की डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। 3 अगस्त को मिला था शव घटना 3 अगस्त की है। पातरहातु गांव में कुंडिया सिंकु का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना…
जमशेदपुर: गोलमुरी पुलिस लाइन में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात एक जवान अचानक थाना के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जवान को ऊंचाई पर चढ़ा देख पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ने वाले जवान की पहचान बाबूलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानियों के कारण मानसिक तनाव में था। इसी दौरान वह मोबाइल टावर पर चढ़…
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को निशाना बनाया। हमले में बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राजू सिंह सुबह गांव में घूम रहा…
पलामू: पलामू जिले के मरहा पथरा गांव में बुधवार को कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न कराया गया। हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सुजीत सिन्हा के शव को सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उसके पैतृक गांव लाया गया। अंतिम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन पहले से अलर्ट था और पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को न्यायालय से पैरोल मिली। पैरोल मिलने के बाद वह अपने पुत्र अक्षत कुमार के साथ…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त अभियान के दौरान कुल 22 लाख रुपये के इनामी तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, 5 लाख रुपये का इनामी रवि सरदार और उसकी पत्नी मीणा शामिल हैं, जिस…
साहिबगंज: जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक युवक ने पुलिस कार्रवाई के दौरान अचानक चाकू निकालकर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) हेमंत यादव पर हमला कर दिया। इस घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में इलाके में घूम रहा है और लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सूचना के आधार पर…
धर्मेंद्र कुमार,पटना: बिहार की राजनीति में 3 अगस्त 2026 का दिन एक ऐतिहासिक बदलाव के रूप में दर्ज हो गया है। लगभग तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अभेद्य गढ़ रही बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर (पीके) ने न केवल अपनी पहली प्रत्यक्ष चुनावी परीक्षा पास की, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर बिहार में ‘तीसरे विकल्प’ को हकीकत में बदल दिया है। आंकड़ों के आईने में बांकीपुर का संग्राम बांकीपुर उपचुनाव के आंकड़े जन सुराज की एकतरफा लहर और पारंपरिक दलों की विफलता को साफ दर्शाते हैं। इस उपचुनाव में जन सुराज…










