
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पातरहातु गांव में 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु की डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।
3 अगस्त को मिला था शव
घटना 3 अगस्त की है। पातरहातु गांव में कुंडिया सिंकु का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पत्नी मनीती कुई के बयान के आधार पर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफायल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए कार्रवाई शुरू की।
प्रेम संबंध को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पत्नी के साथ मृतक के कथित प्रेम संबंध को लेकर काफी समय से विवाद और तनाव चल रहा था। इसी रंजिश में कुंडिया सिंकु की डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में पातरहातु गांव के मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम (38), कुशनु हेम्ब्रम (45) और गणेश हेम्ब्रम (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के बाद आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में एसडीपीओ रफायल मुर्मू के अलावा झींकपानी अंचल निरीक्षक बासुदेव मुंडा, कुमारडुंगी थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Trending
- निखार हत्याकांड में नया मोड़, देहरादून में मारे गए विक्रम शर्मा के कार्यालय तक पहुंची पुलिस
- पीछे की दीवार फांदी, ताला तोड़ा और अलमारी साफ… सिदगोड़ा में 50 लाख की चोरी
- ICSSR की प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप के लिए डॉ. अमर कुमार चयनित, शोध जगत में खुशी की लहर
- 21 गाड़ियां बरामद… अब खुलेगा वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क का राज! बिष्टुपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरी, ₹40 लाख के गहने और नकदी गायब
- सुदिव्य सोनू की विरासत संभालेंगी श्वेता शर्मा? 26 सितंबर के बाद मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा तेज
- लद्दाख का उदाहरण देकर पश्चिम यूपी के वकीलों ने उठाई हाईकोर्ट बेंच की मांग, सीएम योगी ने क्या कहा?
- IIT बॉम्बे में छात्र की मौत, CCTV रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम समझने में जुटी क्राइम ब्रांच











