Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने कपल
- तिरंगा थामते ही भावुक हुईं मनु भाकर, एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में याद आए कोच जसपाल राणा
- दुर्गा पूजा से पहले बदलेगी जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षित सड़कों का बना रोडमैप
- झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्ति
- रंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी
- PRD जवानों के लिए बड़ी राहत, ड्यूटी भत्ता हुआ ₹600, कैशलेस इलाज की भी मिली सुविधा
- Lust Stories 3 Review: चार निर्देशकों की चार नजरें, रिश्तों की उलझनों में किस कहानी ने जीता दिल?
- आज का राशिफल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
Author: ARVIND SINGH
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित तड़गू नदी चटनिया में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने पहुंचे तीन बच्चों के डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तलाशी के दौरान दो बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले, जबकि तीसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। नहाने के दौरान गहरे पानी में पहुंचे बच्चे ग्रामीणों के अनुसार, तीन बच्चे शुक्रवार करीब 10 बजे पूर्वाह्न तड़गू नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में चले गए। कुछ देर…
रांची : झारखंड के प्लस टू उच्च विद्यालयों में पढ़ाई का स्वरूप अब तेजी से बदलने जा रहा है। राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा को नई तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आने वाले समय में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और कंप्यूटर साइंस जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई का मौका मिलेगा। 2027-28 सत्र से शुरू करने की तैयारी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन नए विषयों का सिलेबस तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इसकी जिम्मेदारी झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT)…
नई दिल्ली : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। किताब के प्रकाशन की जिम्मेदारी अब हार्परकॉिन्स इंडिया संभालेगा। प्रकाशक के मुताबिक यह संस्मरण 10 नवंबर 2026 को भारत में जारी किया जाएगा। किताब में सोनिया गांधी के जीवन, पहचान, रिश्तों, कर्तव्य और भारत के साथ उनके लंबे सफर से जुड़े अनुभवों को सामने रखा गया है। लंबे इंतजार के बाद बदला किताब का प्रकाशक सोनिया गांधी की आत्मकथा पहले पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के जरिए प्रकाशित होने वाली थी। हालांकि, प्रकाशन को लेकर बाद में…
पटना : बिहार की शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। Google for Education India बिहार के शिक्षकों को AI के उपयोग की ट्रेनिंग देगा। इसके लिए शिक्षा विभाग और Google for Education India के बीच शिक्षक दिवस के मौके पर MoU होने की तैयारी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को AI के इस्तेमाल में दक्ष बनाना और इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भी AI के उपयोग के लिए तैयार करना है। शिक्षकों को दी जाएगी AI की ट्रेनिंग राज्य ब्यूरो, पटना के अनुसार, Google…
लखनऊ : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार सड़क धंसने के मामलों ने निर्माण की गुणवत्ता और ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बार-बार धंस रहे हिस्सों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट अब आईआईटी खड़गपुर को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर एक्सप्रेसवे में सुधार की आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बार-बार धंस रही सड़क, जांच में सामने आई ड्रेनेज की समस्या अगस्त की शुरुआत में दिल्ली एनएचएआई और आईआईटी खड़गपुर की टीम ने एक्सप्रेसवे के उन स्थानों का निरीक्षण किया था, जहां सड़क बार-बार धंस रही थी। टीम ने प्रभावित हिस्सों से नमूने…
रांची : झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट जैसे खनिजों के परिवहन की बड़ी चुनौती हमेशा बनी रहती है। ऐसे में केरल का विजिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट झारखंड के लिए विकास और पर्यावरण संतुलन का एक नया मॉडल बन सकता है। गहरे समुद्र में बने इस बंदरगाह से कम विस्थापन और आधुनिक तकनीक के साथ बड़े जहाजों के संचालन का रास्ता खुला है। समुद्र में तीन किलोमीटर लंबी दीवार, फिर भी पर्यावरण पर कम असर केरल के तिरुवनंतपुरम से करीब 40 किलोमीटर दूर अडानी विजिंजम समुद्र परिवहन परियोजना एक अलग तरह का मॉडल पेश करती…
नई दिल्ली : चीन के एक 32 वर्षीय युवक ने कमाई का ऐसा अनोखा तरीका खोज निकाला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। युवक ने लोगों की पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों की खुजली मिटाने की प्रोफेशनल सर्विस शुरू की और देखते ही देखते यह बिजनेस लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया। खुजली मिटाने के लिए लोग दे रहे ₹4,200 हुआबेई प्रांत के रहने वाले झांग शियाओकियाओ ने शेनझेन शहर में ‘सुमु’ ब्रांड के नाम से यह अनोखी सेवा शुरू की है। यहां ग्राहक आराम से बेड पर लेटते हैं और प्रशिक्षित स्टाफ विशेष उपकरणों की…
रांची : चतरा शहर को जोड़ने वाली प्रस्तावित बाइपास सड़क परियोजना में 13,681 पूर्ण विकसित पेड़ों की कटाई पर झारखंड हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने पर्यावरण और पारिस्थितिकी को होने वाले नुकसान को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को सड़क के अलाइनमेंट में बदलाव की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है। इससे बड़ी संख्या में पेड़ों को बचाने का रास्ता खुल सकता है। 13,681 पेड़ों की कटाई पर अगले आदेश तक रोक जस्टिस आनंद सेन की अदालत में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई। याचिका में प्रस्तावित बाइपास के निर्माण के लिए बड़ी…
अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंदिर में प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति कर दी गई है। सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को इस पद का कार्यभार संभाल लिया। अब ट्रस्ट मंदिर से जुड़े अन्य आवश्यक पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सीईओ की नियुक्ति के बाद मंदिर की वैज्ञानिक, प्रशासनिक और वित्तीय गतिविधियों की जिम्मेदारी उनके स्तर से संभाली जाएगी। प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो लाख…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री सुरक्षि श्रीनगर : श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो की एक उड़ान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गई। विमान नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंचा था। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई, हालांकि राहत की बात रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। पार्किंग के दौरान हुआ हादसा, VDGS पोल से टकराया विमान एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 225 (वीटी-एनएमओ)…










