Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामले
- गणेश विसर्जन के बाद जमशेदपुर में बवाल, घरों में घुसकर हमला; 5 घायल, एक की हालत गंभीर
- फर्जी डिग्री पर लगेगा अंकुश, कोल्हान विवि के प्रमाणपत्र में 11 सुरक्षा फीचर; क्यूआर कोड से होगा सत्यापन
- चीनी सेना ने पकड़ लिया था डोभाल का खुफिया दल, लगा था करियर खत्म; IIT रुड़की में सुनाया 50 साल पुराना किस्सा
- जमशेदपुर में एचआईवी का बड़ा आंकड़ा सामने आया, 3,410 लोग संक्रमण के साथ जी रहे
- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने कपल
- तिरंगा थामते ही भावुक हुईं मनु भाकर, एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में याद आए कोच जसपाल राणा
- दुर्गा पूजा से पहले बदलेगी जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षित सड़कों का बना रोडमैप
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित लखाईडीह गांव में आयुर्वेद और हर्बल खेती को लेकर नई उम्मीद जगी है। आयुर्वेदश्री हर्बल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कर्ण राजहंस ने गांव का दौरा कर यहां की प्राकृतिक संपदा और जड़ी-बूटियों की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया। इस पहल की शुरुआत तब हुई जब लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू ने नई दिल्ली में आयुर्वेद और हर्बल क्षेत्र के विशेषज्ञों व उद्यमियों के साथ बैठक कर उन्हें गांव आने का आमंत्रण दिया। इसी कड़ी में डॉ. राजहंस का यह दौरा संभव हो पाया। दौरे के दौरान उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों…
जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने धुआं और आग की लपटें देखीं। उसने तुरंत मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे थे। सूचना मिलते ही टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों…
आज मंगलवार 24 मार्च 2026 का दिन आध्यात्मिक और व्यापारिक दोनों दृष्टिकोणों से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चैत्र शुक्ल षष्ठी के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन बल्कि वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर डालेगा। जहाँ कुछ राशियों के लिए आज यश और सम्मान के द्वार खुल रहे हैं वहीं कुछ जातकों को जल्दबाजी और विवादों से बचने की जरूरत है। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सक्रिय रहने वाला है। आप राजकीय कार्यों और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों व मीटिंग्स में व्यस्त…
आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विधि-पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और विवाह से जुड़ी हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं। पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ करना भी बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए पढ़ते हैं मां कात्यायनी की पावन व्रत कथा— देवी कात्यायनी की कथा पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार, ‘कत’ नामक एक प्रसिद्ध महर्षि हुआ करते थे। उनका एक पुत्र हुआ, जिसका नाम कात्य पड़ा। आगे चलकर…
रिपोर्ट : रविंद्र कुमार मिश्र, गुमला पीएलएफआई संगठन के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने के मामले में गुमला पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथडीह निवासी लालदेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के उर्मी डुमरडीह निवासी मनीष कुमार लाल के मोबाइल पर बीते 20 मार्च से विभिन्न नंबरों से फोन आ रहा था। काल करने वाला खुद को प्रभाकर जी उर्फ बादल यादव बताते हुए पांच लाख रुपये की लेवी की मांग कर रहा…
गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग तेजी से इंडक्शन कुकटॉप यानी “प्रेरण चूल्हा” की ओर रुख कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक यह बिजली से चलने वाला चूल्हा एक सुरक्षित और किफायती विकल्प के रूप में उभर रहा है। क्या है इंडक्शन कुकटॉप? इंडक्शन कुकटॉप एक आधुनिक रसोई उपकरण है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक यानी विद्युत-चुंबकीय तकनीक पर काम करता है। इसमें चूल्हे की सतह गर्म नहीं होती, बल्कि ऊर्जा सीधे बर्तन के निचले हिस्से को गर्म करती है। यही वजह है कि इसे “बिजली वाला चूल्हा” भी कहा जाता है। खास बर्तनों की जरूरत…
जमशेदपुर में रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान और झोपड़ी से कुल 10 पेटी, यानी करीब 90 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के…
जमशेदपुर: औद्योगिक शहर जमशेदपुर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से पीएम गति शक्ति योजना के तहत समेकित लॉजिस्टिक प्लान तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विकास, परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने, लॉजिस्टिक सिस्टम को मजबूत करने और माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सड़क, रेल और अन्य परिवहन अवसंरचना को एकीकृत…
केंद्र सरकार महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों—शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट)—के नेताओं से बातचीत की है। दरअसल, सरकार ने पहले ही ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। हालांकि, यह कानून अभी तक लागू नहीं हो सका है क्योंकि इसमें नई जनगणना और परिसीमन की शर्त जुड़ी हुई थी। अब सरकार इस कानून में संशोधन करने की तैयारी में है। प्रस्तावित संशोधन के…










