Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त
- टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी
- बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
Author: ARVIND SINGH
डीसी कार्यालय में हुई बैठक में बनी सहमति, एक सप्ताह में तैयार होगी नई एसओपी; टाटा स्टील यूआईएल और जेएनएसी के अधिकारियों ने रखा पक्ष जमशेदपुर : टाटा कमांड एरिया में रहने वाले लोगों के लिए पानी और बिजली कनेक्शन को लेकर बड़ी राहत मिलने वाली है। अब कनेक्शन लेने के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इस संबंध में डीसी कार्यालय में हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में टाटा स्टील यूआईएल, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अधिकारी और विधिक टीम मौजूद रही। चर्चा के दौरान सामने आया…
जमशेदपुर : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना के आरोपियों और पुलिस के बीच मंगलवार देर रात मेरीन ड्राइव के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद करने के लिए पहुंची टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायलों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथियार बरामद करने पहुंची थी पुलिस टीम पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा को लेकर शहर में मिठाई और खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। रेस्टोरेंट से मिठाई दुकानों तक पहुंचेगी टीम खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, होटल, खाद्य सामग्री विक्रेता और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण और…
जमशेदपुर : कर्मचारियों का वेतन, श्रमिकों की मजदूरी और लंबित भुगतान मंगलवार को झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम संबंधी समिति की बैठक के प्रमुख विषय रहे। जमशेदपुर परिसदन सभागार में जिला के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा में समिति ने श्रमिक हित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और सरकारी उपक्रमों के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभापति निरल पूर्ति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य अमित कुमार यादव और जगत माझी भी शामिल हुए। अधिकारियों से उपक्रमों की कार्यप्रगति, आर्थिक स्थिति और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।…
जमशेदपुर : हलूदवनी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से अलग कानून और अधिकारों की जानकारी मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों और कानूनी सहायता से जुड़े विषयों से अवगत कराया गया। जरूरत पड़ने पर मदद कहां और कैसे मिल सकती है, इसकी जानकारी भी साझा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जागरूकता मोबाइल वैन हलूदवनी पहुंची और विद्यालय के…
रांची : राजधानी में दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूजा समितियों से उत्सव को सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अपील की है। उन्होंने पंडालों में नशा मुक्ति के संदेश वाले बैनर और होर्डिंग लगाने तथा प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्यावरण अनुकूल विकल्प तैयार करने का सुझाव दिया। मंगलवार, 6 अक्टूबर को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सदस्यों ने चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया।…
नीलांबर-पीतांबरपुर :बच्चों की थाली को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के संदेश के साथ मंगलवार को नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के बीच फूड कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। विभिन्न केंद्रों से आई सहायिकाओं ने अपने तैयार किए हुए व्यंजन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जुरु-2 आंगनबाड़ी केंद्र की सरिता देवी ने पहला स्थान हासिल किया। कोइरी पतरा की सिंधु कुमारी दूसरे और मुंदरिया की सोनी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजन में भोजन बनाने की प्रतिभा के साथ बच्चों के बेहतर पोषण का विषय भी प्रमुख रहा। सहायिकाओं को पौष्टिक व्यंजन तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करना और आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने…
नीलांबर-पीतांबरपुर : नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत के सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन (MDM) के राशन के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। दुकानदार राहुल साव ने प्रधानाध्यापक योगेंद्र मेहता पर ₹99,455 बकाया रखने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचे और बकाया भुगतान की मांग की। दुकानदार का दावा-राशन दिया, अब तक नहीं मिला पैसा राहुल साव के अनुसार, विद्यालय में मध्याह्न भोजन के लिए उनके द्वारा राशन उपलब्ध कराया गया था। इसके एवज में ₹99,455 की राशि अब तक नहीं मिली है। दुकानदार का कहना है कि वह…
सरायकेला : कॉलेज जाने के लिए निकले दो पॉलिटेक्निक छात्र मंगलवार सुबह चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। दुर्घटना में एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों छात्र गम्हरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं और चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। मृतक छात्र की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी…
धनबाद : तकनीकी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नए विचारों और उद्यमिता की सोच विकसित करने की दिशा में बीआईटी सिंदरी ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की संस्थान नवाचार परिषद को आईआईसी 7.0 के अंतर्गत 3-स्टार रेटिंग मिली है। यह उपलब्धि परिसर में रचनात्मक गतिविधियों, नवाचार और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है। इस सफलता के पीछे परिषद की ओर से आयोजित विविध कार्यक्रमों की भूमिका रही। आईआईसी 7.0 के दौरान कुल 41 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को नए विचार सामने रखने, प्रयोग करने और उद्यमशील…










