Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने शनिवार देर रात एक होटल को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, अभिषेक हेल्थ केयर सेंटर के नीचे संचालित होटल के संचालक पशुपति नाथ शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह होटल पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी वस्तुएं…

Read More

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र अंतर्गत पालेमुंडा गांव में शनिवार को जमीन से जुड़े पुराने विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। खेत की जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिसमें धारदार हथियार से हमला कर भुवनेश्वर महतो की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब खेत में जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में गंभीर विवाद में बदल गई।…

Read More

सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में यात्रियों से भरा ऑटो (JH 05DM 6241) पिकअप वैन से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे यात्री इधर-उधर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।…

Read More

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा मोड़ पर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जब नशे की हालत में मौजूद कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धारदार हथियार व लोहे के पाइप से हमला कर दिया गया। इस हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी हमले का शिकार बन गई। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने चापड़…

Read More

देवघर: आगामी श्रावणी मेले को लेकर देवघर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राहगीरों और श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र निवासी विष्णु यादव के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और लूट का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मोहनपुर थाना क्षेत्र में विष्णु यादव हथियार के बल पर वाहनों को रोककर राहगीरों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा था। सूचना मिलते ही देवघर के पुलिस अधीक्षक…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की राजस्व वसूली, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर कार्रवाई, रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार पर हर हाल में प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 3,885.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4,013.53 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम:  जिले के चक्रधरपुर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना एनएच-75 रांची-चाईबासा मार्ग स्थित एक शोरूम की है, जहां बदमाश आईफोन, प्रीमियम स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य कीमती गैजेट्स चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान का सटीक मूल्यांकन अभी किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये में है।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर शोरूम के ऊपरी हिस्से…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी मार्केट में व्यापारी से रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने रंगदारी गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 18 जुलाई की शाम टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जब व्यापारी ने पैसे…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में अस्पताल के आईसीयू को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी मरीज के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। अस्पताल के स्थानीय हेड राजीव कुमार ने बताया कि आग लगते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। कर्मचारियों ने पहले अस्पताल में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ सदस्य चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में लेवी वसूली की…

Read More