Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जुए की बाजी बनी मौत का खेल! सोनू को सरेशाम मारी गोली, टीएमएच में तोड़ा दम
- दुख की घड़ी में अभय सिंह के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, निर्भय सिंह के निधन पर जताई संवेदना
- गार्ड और बैंककर्मियों की हिम्मत से टली लूट, हथियार छोड़कर भागा बदमाश
- रात में उठीं लपटें, राख हुआ आशियाना: पलामू में बाइक समेत लाखों की संपत्ति जली
- लक्ष्मी पूजा पर रातभर गूंजे लोकगीत और भक्ति के तराने, दोगोला मुकाबले में कलाकारों ने बांधा समां; गांवों में उमड़ी हजारों की भीड़
- काली पूजा की रात सूने घर पर चोरों का धावा, 45 हजार नकद और ढाई लाख के गहने गायब
- बच्चे को ससुराल से लाने पर बढ़ा विवाद, पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार
- दीपावली की खुशियों के बीच दुखद खबर: नाले में मिला रिंकी का शव, परिवार में मातम
Author: ARVIND SINGH
पूजा पंडाल के पास जुआ खेलने के दौरान विवाद की आशंका, विशाल सिंह पर गोली मारने का आरोप; वारदात के बाद इलाके में दहशत गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम खून की होली खेली गई। गम्हरिया के सातवाहिनी स्थित जुलुमटांड़ में पूजा पंडाल के समीप गोली मारकर सोनू कुमार की हत्या कर दी गई। सरेशाम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित…
जमशेदपुर : छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन से शोक में डूबे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और उनके परिवार को सांत्वना देने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने काशीडीह स्थित अभय सिंह के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मरांडी ने दिवंगत निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके असामयिक निधन को बेहद पीड़ादायक बताया। परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस अभय सिंह के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने अभय सिंह और उनके परिजनों…
मेदिनीनगर (पलामू) : आढ़त रोड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक में सोमवार दोपहर बाद हथियार के बल पर लूट की कोशिश की गई। पैसे निकालने के बहाने बैंक में दाखिल हुए एक व्यक्ति ने कैश काउंटर पर पहुंचकर बैंककर्मी को धमकाया और रुपये मांगने लगा। लेकिन वहां तैनात सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने उसका मुकाबला किया। विरोध बढ़ने पर बदमाश हथियार छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान एक बैंककर्मी को चोट भी लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बैंक से रुपये नहीं लूटे गए हैं। आरोपी की पहचान के लिए…
पलामू : रविवार की रात लगी भीषण आग ने एक परिवार से उसका आशियाना और घर-गृहस्थी का सामान छीन लिया। नौडीहा बाजार प्रखंड की शाहपुर पंचायत के हैरैया गांव में रामजी सिंह के घर में आग लगने से बाइक, नकदी, अनाज और जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने के साथ भोजन और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। जिस घर…
पलामू : लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के गांवों में आस्था, भक्ति और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कहीं भोजपुरी लोकगीतों के दोगोला मुकाबले में कलाकारों के बीच सुरों की जंग छिड़ी, तो कहीं भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। लोहरा, पहाड़ी कला, पीपरा खुर्द, राजहरा, गुजर चौक जूरू और गेठा गांव में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। दोगोला मुकाबले में गुड्डू दुबे और प्रेम गिरि ने दी एक-दूसरे को टक्कर लोहरा गांव के शिव मंदिर परिसर में भोजपुरी गायक गुड्डू दुबे और प्रेम गिरि के बीच…
पोटका : काली पूजा के अवसर पर परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी गांव की है। गृहस्वामी के अनुसार, घर से 45 हजार रुपये नकद और करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। परिवार जब वापस लौटा तो दरवाजे की हालत और कमरों में बिखरा…
धालभूमगढ़ : घर में बच्चों को रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक परिवार के लिए दुखद घटना में बदल गया। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक पर अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से वार कर उनकी हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान बिक्रम हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र लिटा हेंब्रम को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रविवार को पिता और पुत्र के बीच बच्चों को ससुराल से घर लाने के मुद्दे पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि…
नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : दीपावली के अवसर पर कमलेकेड़िया गांव के एक परिवार की खुशियां गहरे दुख में बदल गईं। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में जगतपुरवा मोड़ के पास स्थित कुंदरहिया नाला से रविवार को एक युवती का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान कमलेकेड़िया गांव निवासी बसंत शुक्ला की पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में की गई। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना से गांव के लोग भी शोक में हैं। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने की खोजबीन मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को कुंदरहिया नाला के आसपास दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीणों का ध्यान…
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया में रविवार देर रात टाटा स्टील कर्मचारी के क्वार्टर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से परिसर में खड़ी एक स्कूटी और एक बाइक पूरी तरह जल गई। राहत की बात रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य समय रहते पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। अचानक भड़की आग से वाहनों को नुकसान घटना बीएच एरिया की रोड नंबर 11 स्थित…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय सूरज महतो की मौत हो गई। उपलब्ध समाचार के अनुसार, जामबनी गांव के समीप उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन से टकरा गई। टक्कर में सूरज के सिर पर गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कम उम्र में बेटे की मौत की खबर से परिवार शोक में डूब गया है। गांव में भी घटना के बाद दुख का माहौल है। सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ हादसा भूला गांव निवासी युधिष्ठिर महतो का बेटा सूरज सोमवार सुबह…










