Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत
- देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज
- गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस
- धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम
- पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज
- चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना
- रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
- दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, टाटानगर के 8 हजार रेलकर्मियों को मिलेंगे ₹17,951 तक
Author: ARVIND SINGH
नीमडीह के हुरुपाथरडीह में छापेमारी कर बालू का अवैध भंडारण पकड़ा, चौका घाटी में अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई; अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार, 10 अक्टूबर को विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 30 हजार सीएफटी बालू जब्त किया। वहीं, चौका घाटी में अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे आईसर वाहन को भी पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से अवैध बालू के कारोबार में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया है। नीमडीह में मिला…
रघुनाथपुर में आजसू के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले केंद्रीय प्रधान महासचिव, कहा- एक हरेलाल के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं सरायकेला : नीमडीह के रघुनाथपुर में आयोजित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ईचागढ़ विधानसभा की राजनीति गरमा गई। मंच से ‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’ का नारा देते हुए नेताओं ने जनता के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधि को चुनने की अपील की। वहीं, केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने पार्टी छोड़ चुके हरेलाल महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जाने से आजसू को कोई फर्क नहीं पड़ता। ‘पैसा नहीं, जनता के…
10 अक्टूबर से 30 जनवरी तक चलेगा अभियान, घर-घर जागरूकता के साथ मरीजों की पहचान और इलाज पर जोर जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ (Meri Dosti Tumse) अभियान 10 अक्टूबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक चलेगा। शनिवार को समाहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन ने अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन कर इसकी शुरुआत की। मरीजों की पहचान से इलाज तक चलेगी मुहिम अभियान के…
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दी गई जानकारी, 14416 हेल्पलाइन से 24 घंटे मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य सहायता लेने की अपील जमशेदपुर : मानसिक परेशानी को छिपाने के बजाय उसके बारे में खुलकर बात करें और जरूरत पड़ने पर मदद लें। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से मानगो चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की…
बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान
टाटा स्टील फाउंडेशन की प्री-मैट्रिक कोचिंग से बदली आदिवासी बेटियों की तकदीर, वेस्ट बोकारो में लगातार आठवें साल 100% रिजल्ट जमशेदपुर/वेस्ट बोकारो : दूरदराज के बिरहोर टोले से निकलकर मैट्रिक की परीक्षा में डिस्टिंक्शन हासिल करने तक का सफर मुस्कान कुमारी के लिए आसान नहीं था। सीमित संसाधनों और शैक्षणिक चुनौतियों के बीच मुस्कान ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल कर साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो बेटियां किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं। टाटा स्टील फाउंडेशन के बांजी स्थित प्री-मैट्रिक कोचिंग (पीएमसी) केंद्र की छात्रा मुस्कान की यह उपलब्धि बिरहोर…
नेमरा में जुटे कई राज्यों के दिग्गज नेता, रूपी सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन को बंधाया ढांढस रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर कई दिग्गज नेता पहुंचे। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह…
जमशेदपुर : सूचना पाने के नागरिक अधिकार, प्रशासन की जवाबदेही और आरटीआई कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर जमशेदपुर में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित होगा। आरटीआई कार्यकर्ता संघ, केंद्रीय समिति, झारखंड की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को आरटीआई दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के भगवान जी पारिख हॉल में यह कार्यक्रम रखा गया है। इसमें विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जागरूक नागरिकों की सहभागिता पर भी जोर दिया गया है। पारदर्शिता और नागरिक भागीदारी पर होगी चर्चा सेमिनार का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिक सहभागिता: प्रासंगिकता, जवाबदेही एवं समकालीन चुनौतियाँ” निर्धारित…
पलामू : स्वच्छ परिवेश और मानव सेवा का संदेश लेकर मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों ने शनिवार को रजवाडीह में सफाई अभियान चलाया। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान के दौरान सदस्यों ने मिलकर साफ-सफाई की और लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सफाई में हिस्सा लेकर स्वच्छता को रोजमर्रा के जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से घरों के साथ आसपास के क्षेत्रों…
वन्यजीवों की रक्षा के लिए ग्रामीणों की अनूठी पहल, 2026 में पहली बार एक साथ जमा हुए इतने हथियार मेदिनीनगर, पलामू : जंगल और वन्यजीवों की रक्षा के लिए पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के ग्रामीणों ने ऐसी पहल की है, जो पूरे झारखंड के लिए मिसाल बन सकती है। गारु क्षेत्र के 25 गांवों के ग्रामीणों ने वन देवी को साक्षी मानकर 31 देसी बंदूकें सरेंडर कर दीं। वन्यजीव सप्ताह के समापन पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रकृति संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। वन देवी के सामने संकल्प, शिकार के हथियार किए जमा ग्रामीणों ने प्रकृति के…
देवघर : चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करना एक उपलब्धि है, लेकिन मरीजों के प्रति जिम्मेदारी निभाना उससे भी बड़ा दायित्व है। एम्स देवघर के दूसरे दीक्षा समारोह में शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भावी चिकित्सकों को यही संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संकट के समय मरीज और उसका परिवार डॉक्टर पर भरोसा करते हैं। इसलिए चिकित्सकों को ज्ञान के साथ निष्ठा, ईमानदारी और करुणा को भी अपने कार्य का आधार बनाना चाहिए। तकनीक बढ़े, पर मरीज से जुड़ाव बना रहे उपराष्ट्रपति ने चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी…










