Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: बर्मामाइंस क्षेत्र में पेयजल संकट और गंदे पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। ईस्ट प्लांट बस्ती, विनोबा आश्रम, धोबी घाट और चुनाभट्टा के सैकड़ों निवासी टाटा के बर्मामाइंस स्थित वाटर प्लांट पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बस्तीवासियों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दूषित पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और…
धनबाद: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनके अधिवक्ता अभय कुमार भट्ट ने की। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रांची के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। इसी बीच धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में अदालत ने हाल ही में उन्हें, उनके पुत्र समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास…
धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की जान चली गई, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में तैनात पुलिस टीम एक मामले में कार्रवाई करने के लिए धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र पहुंची थी। छापेमारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सरकारी…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार देर रात बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर सरकारी शराब दुकान प्रस्तावित है, वहां घनी आबादी निवास करती है। आसपास बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं और बच्चों की आवाजाही…
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई जानलेवा मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य नामजद और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 जून को बागबेड़ा थाना में मारपीट का एक केस दर्ज किया गया था। कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी ने केस दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके…
जमशेदपुर: टाटा स्टील और टाटा क्लासएज के संयुक्त प्रयास से मराठा विद्या प्रसारक समाज (एमवीपीएस), नासिक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित आठ दिवसीय स्पोर्ट्स एक्सीलेंस कैंप का सफल समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं, आधुनिक खेल विज्ञान और जमशेदपुर की समृद्ध खेल संस्कृति से परिचित कराना था। शिविर में एमवीपीएस, नासिक के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी और हेड स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। ओरिएंटेशन सत्र के साथ शुरू हुए इस…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोनांगहातु गांव स्थित कीड़ासाई टोला में घरेलू विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। दूसरी पत्नी को घर में रखने को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी की गमछे से मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शुरू कुई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति कानूराम डिग्गी है। सोमवार सुबह दोनों के बीच दूसरी पत्नी को घर में…
जमशेदपुर: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को सीसीआर साकची परिसर में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्विक रिस्पॉन्स टीम के जवानों की विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान सिटी एसपी, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, पुलिस निरीक्षक सीसीआर और साकची थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में नियमित गश्ती को और प्रभावी बनाया जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले,असामाजिक तत्वों और अपराधियों के…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। उलीडीह ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 2.48 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि ओलडीह ओपी क्षेत्र के एनएच-33 स्थित सुवर्णरेखा आवासीय शिविर मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। सूचना के…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त हो चुका है, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना उसे जल्द से जल्द भरकर अपने संबंधित बीएलओ को जमा करें। समय पर फॉर्म जमा होने से बीएलओ द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी। इससे मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…
