Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी ने 3 जुलाई को आहूत जमशेदपुर बंद को लेकर शहरवासियों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध, चापड़बाजी, चाकूबाजी और नशाखोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं और ऐसी घटनाएं किसी के भी साथ घटित हो सकती हैं। परशुराम सिंह बागी ने कहा कि शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सभी नागरिकों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से व्यवसायी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि वे 3 जुलाई की बंदी का समर्थन करें और स्वेच्छा से…
जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को लेकर बुधवार शाम भाजपा और एनडीए की ओर से विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा और एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मशाल जुलूस में शामिल हुईं और राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा।वीहाथों में मशाल और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ते अपराध, चापड़बाजी की घटनाओं और हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं के बीच बुधवार देर रात टेल्को थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। बिरसानगर जोन नंबर-1 बी निवासी अशीम बनर्जी पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अशीम बनर्जी बुधवार देर रात मानगो से अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे तार कंपनी रोड पर पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 2 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब तक पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें 3 नाबालिग शामिल है. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया था। 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह का विशाल लोहरा उर्फ बेंदा, सोनू राम सरदार और उनके साथियों…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पोटका प्रखंड समेत जिले में अब तक ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत की पुष्टि जिला मलेरिया विभाग ने की है। समय पर इलाज नहीं मिलने और जागरूकता की कमी के कारण इन मासूमों की जान चली गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावरिया ने बताया कि पोटका प्रखंड के सनग्राम गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा लक्खी सरदार की तबीयत बिगड़ने पर पहले स्थानीय अस्पताल, फिर सदर अस्पताल और बाद…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के संत रॉबर्ट स्कूल के पास स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गुलगुलिया गैंग की दो महिला सदस्यों ने एक मासूम बच्ची को ढाल बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण दोनों महिलाओं को मौके से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पीड़ित मकान मालिक अमन कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों महिलाएं एक छोटी बच्ची को साथ लेकर घर में दाखिल…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीडी बार हत्याकांड के बाद 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को लेकर स्पष्ट किया कि इस बंद का उद्देश्य किसी सरकार या राजनीतिक दल को निशाना बनाना नहीं, बल्कि हत्या के मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे संवेदनशील मामले पर किसी भी व्यक्ति या दल को निजी अथवा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित सर्वसमाज एवं सर्वदलीय बैठक को संबोधित…
जमशेदपुर: टाटा स्टील की वार्षिक आम बैठक (AGM) 2026 में कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद टाटा स्टील ने हर मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी अब “बड़ी, हरित (Greener), स्मार्ट और अधिक लचीली (Resilient)” बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी। अपने संबोधन में चंद्रशेखरन ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक रही, लेकिन…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। बंद से पहले गुरुवार की शाम शहर के विभिन्न मंडलों में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को आंदोलन से जोड़ने की तैयारी की गई है। इस संबंध में साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने बंद को जनहित का आंदोलन बताया और शहरवासियों से सहयोग की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि शहर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 में नॉकआउट मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं। बुधवार (1 जुलाई) को खेले गए तीन अहम मुकाबलों में इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका ने जीत हासिल कर अगले चरण के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। दिन के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन इंग्लैंड ने बेहतर रणनीति और संयमित खेल के दम पर जीत अपने नाम कर ली। इसके बाद बेल्जियम और सेनेगल के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक…
