Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में माता दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जा रही है। खासकर ज्वारा पूजा को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ जौ बोया जाता है, जिसे ज्वारा कहा जाता है। यह ज्वारा मां दुर्गा की कृपा, सुख-समृद्धि और जीवन में हरियाली का प्रतीक माना जाता है। पूरे नौ दिनों तक ज्वारा की नियमित पूजा की जाती है और घरों व पूजा पंडालों में अखंड ज्योत…
गुरुवार 26 मार्च को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानी महाअष्टमी हैं। इस दिन मां के आठवें स्वरुप मां महागौरी की पूजा होती है साथ ही इस दिन कन्या पूजन का भी विधान बताया गया है। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, माता महागौरी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि के आठवें दिन कई लोग माता महागौरी की पूजा के साथ ही कन्या पूजन भी करते हैं। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर माता महागौरी की पूजा के साथ ही व्रत कथा का पाठ करना भी बेहद…
26 मार्च 2026 गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। चैत्र शुक्ल अष्टमी और आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से जहाँ व्यापारिक जगत में हलचल देखने को मिलेगी, वहीं सभी 12 राशिtbयों के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज के सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। राजकीय यानी सरकारी कार्यों में लंबे समय से अटकी फाइलें आगे बढ़ेंगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे और आपको…
जमशेदपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर साकची का झंडा चौक भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विराट रामनवमी महोत्सव के तहत भव्य आरती सह दीप उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साकची बाजार स्थित झंडा चौक पर प्रभु श्रीराम की आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। बनारस की तर्ज पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। काशी के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य के नेतृत्व में पुरोहितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार, घंटा-घड़ियाल और शंखध्वनि…
मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता रामनवमी को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही हैं। पर्व से पहले उन्होंने शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों और पूजा स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने शहर के कई अखाड़ा समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। दौरे के क्रम में मेयर ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था…
जमशेदपुर में इन दिनों एलपीजी (रसोई गैस) की कमी एक गंभीर समस्या बन गई है। घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर होटल, अस्पताल, स्कूल और छोटे उद्योग तक इस संकट से प्रभावित हो रहे हैं। गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति नहीं होने से लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गैस संकट के मुख्य कारण विशेषज्ञों के अनुसार गैस आपूर्ति में कमी, परिवहन व्यवस्था में बाधा तथा मांग में अचानक वृद्धि इस संकट के प्रमुख कारण हैं। कई गैस एजेंसियों में सिलेंडर की उपलब्धता सीमित होने के कारण उपभोक्ताओं को लंबी…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल की गई, जहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लघु ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर, यानी एस.जे.एम.डी.सी. द्वारा बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 महिलाओं के बीच कुल 10 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य और पूर्वी क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए…
झारखंड पेंशनर कल्याण समाज द्वारा बुधवार, 25 मार्च को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खेल (एक्सपोर्ट) के क्षेत्र में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. रहमान को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी.एन. प्रसाद, प्राचार्य उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एस.के. शर्मा ने की। समारोह के दौरान डॉ. रहमान को बुके, शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिनमें श्री एस.पी. सिंह, श्री सी.के. द्विवेदी, राजदेव सिन्हा, रणविजय सिंह, अरुण सिंह सहित कुल 77 सदस्य उपस्थित…
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमथ नगर जूही रोड में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर गोविंद चंद्र हांसदा के घर में घुसकर पूरे मकान को खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। गोविंद चंद्र हांसदा वर्तमान में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में पदस्थापित हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटी करीब दो सप्ताह से पंजाब गई हुई हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम…
