Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बालू के कारोबार पर खींचतान, कुदाहातु चौक पर आमने-सामने आए दो गुट
- नहाने गया था 17 साल का अमन, खरकई नदी के गहरे पानी में समाया; बागबेड़ा में मातम
- टेल्को में ट्यूशन जा रही छात्रा का अपहरण, चार घंटे तक कार में घुमाने का आरोप
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में चमकेगा जमशेदपुर का बेटा, पहली बार टीम इंडिया में कुशाग्र को मौका
- तीन घंटे में 93 यूनिट रक्त संग्रह, पत्रकारों के लिए मदद का भरोसा भी मिला
- हार्ट अटैक आया, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिली, एंबुलेंस भी नदारद! राजस्व उपनिरीक्षक की मौत
- 2047 से पहले आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बताया महिलाओं की ताकत का मंत्र
- झारखंड के ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ी खबर! ट्रेनिंग के बाद मिलेगी नौकरी, 1.83 लाख रोजगार का लक्ष्य
Author: ARVIND SINGH
धनबाद : पुरी की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची से परेशान यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त सुविधा की घोषणा की है। खुर्दा रोड और आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिसका ठहराव गोमो में भी होगा। इससे धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इस मार्ग पर सफर का एक और विकल्प मिलेगा। विशेष ट्रेन खुर्दा रोड से 17 अक्टूबर को रवाना होगी, जबकि वापसी में आनंद विहार से 19 अक्टूबर को चलेगी। दोनों दिशाओं में अलग-अलग तारीखों पर परिचालन रेलवे की घोषित योजना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08407 खुर्दा रोड–आनंद विहार स्पेशल…
जमशेदपुर : गोलमुरी सब्जी बाजार में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग ने कई दुकानदारों को बड़ा आर्थिक झटका दिया। तेजी से फैलती लपटों ने नौ से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों के ढांचे और उनमें रखा सामान जल गया, जबकि आसपास की कुछ दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। सूचना पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बाजार का प्रभावित हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। खबर मिलते ही बाजार की ओर दौड़े दुकानदार देर रात बाजार में आग लगने की सूचना फैलते ही…
जमशेदपुर: दुर्गापूजा के त्योहार में अपने घर पहुंचने की उम्मीद लगाए यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। टाटानगर स्टेशन होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे जमशेदपुर समेत कोल्हान और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने रेल परिचालन और यात्री सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। त्योहार में भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रेलवे की समय-सारिणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को ट्रेनों की देरी के कारण…
प्रगति योजना के तहत डिप्लोमा पूरा करने वाले पात्र तकनीशियनों को मिलेगा उत्थान प्रमोशन योजना का लाभ, चार वर्षीय डिप्लोमा करने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का फायदा जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी में नौकरी के साथ अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता बढ़ाने वाले कर्मचारियों के लिए करियर में आगे बढ़ने के अवसर मजबूत हुए हैं। प्रगति योजना के तहत डिप्लोमा कार्यक्रम पूरा करने वाले पात्र तकनीशियनों को उत्थान प्रमोशन योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं, चार वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पात्र कर्मचारियों को लागू इंक्रीमेंट यानी वेतन वृद्धि का…
15 बड़ी कैंटीन और 104 ट्रॉली प्वाइंट पर बदली व्यवस्था, पहले ही दिन नाश्ते की सप्लाई प्रभावित; कर्मचारियों में नाराजगी, दोपहर के भोजन को लेकर भी बढ़ी चिंता जमशेदपुर: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की नई व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन अव्यवस्था सामने आ गई। गुरुवार सुबह कई कैंटीन और ट्रॉली प्वाइंट पर सुबह 10:30 बजे तक नाश्ता नहीं पहुंचने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर नाश्ता नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। वहीं, नई व्यवस्था के तहत कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी में किए गए बदलाव को लेकर भी सवाल…
रांची : झारखंड में चार महीने से बालू खनन पर लगी रोक हटने के बाद वैध घाटों से उठाव का रास्ता खुल गया है। इससे बालू की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि, प्रतिबंध समाप्त होने के बावजूद राज्य के सभी चिह्नित घाटों पर खनन शुरू नहीं हो सकेगा। खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से चिह्नित 444 बालू घाटों में फिलहाल केवल 14 की लीज प्रक्रिया पूरी हुई है। अभी इन्हीं घाटों से निर्धारित शर्तों के तहत बालू निकाला जा सकेगा। आठ महीने तक उठाव की अनुमति बालू उठाव की अनुमति से संबंधित आदेश जारी होने के बाद…
18 अक्टूबर को रविवार के दिन भी खुला रहेगा प्लांट और जनरल ऑफिस, 20 अक्टूबर को मिलेगा प्रतिपूरक अवकाश; दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे प्लांट, कार्यालय और दुकानें जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए कामकाज और छुट्टियों को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने में कार्यदिवस और अवकाश को लेकर अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके तहत 18 अक्टूबर 2026, रविवार को भी टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कामकाज होगा। वहीं, 20 अक्टूबर को कर्मचारियों को प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा 21 अक्टूबर…
धनबाद : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कोयले की संशोधित कीमतें ई-ऑक्शन के जरिए खरीद करने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ा सकती हैं। गैर-विनियमित क्षेत्र के लिए विभिन्न श्रेणियों की दरों में लगभग 0.1 से 14 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इससे स्टील और स्पंज आयरन इकाइयों की उत्पादन लागत प्रभावित होने की संभावना है। दूसरी ओर, कंपनी को इस बदलाव से सालाना करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय मिलने का अनुमान है। चुनिंदा श्रेणियों में बदलाव, सभी खरीदारों पर समान असर नहीं मूल्य संशोधन का दायरा गैर-विनियमित क्षेत्र तक सीमित है। इसलिए इसे बीसीसीएल के…
मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे अभिनेता। 10 अक्टूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था, अब विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में भागीदारी को लेकर कार्रवाई चर्चा में मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटनाक्रम ने मनोरंजन जगत…
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में एक महिला का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय मूल के 31 वर्षीय सुयश सिन्हा को अदालत से जमानत नहीं मिली। ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (एसीटी) मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा और भलाई को संभावित खतरा देखते हुए उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। सरकारी कर्मचारी सिन्हा की महिला से पहचान एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। इनकार के बावजूद संपर्क की कोशिश का आरोप एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि महिला के बार-बार मना करने के बावजूद सिन्हा उससे…










