Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं
- पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला
- झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद
- Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!
- पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण
- दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह
- 99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
- दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर : जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों के पानी ने बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। तटीय बस्तियों में पानी घुसने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। खरकई नदी लाल निशान से काफी ऊपर खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे का निशान 129.00 मीटर है। इसके मुकाबले जलस्तर 130.95 मीटर दर्ज किया गया, यानी नदी लाल निशान से 1.95 मीटर ऊपर…
चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई नई दिल्ली : सरकार की सख्ती के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमत में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 18 अगस्त को मिल से निकलते समय चीनी की कीमत 67 रुपये प्रति किलो थी, जो सोमवार को घटकर 47 रुपये प्रति किलो रह गई। हालांकि, इस भारी गिरावट का फायदा आम उपभोक्ताओं को अभी नहीं मिल रहा है। खुदरा बाजार में कीमत अब भी 60 रुपये से ऊपर चीनी की एक्स-मिल कीमत कम होने के बावजूद खुदरा बाजार में इसका असर तत्काल दिखाई नहीं…
नई दिल्ली : गोवा के चर्चित नाइटक्लब अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सह-मालिक सौरभ लूथरा, गौरव लूथरा और उनके कारोबारी साझेदार अजय गुप्ता को राहत देने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया, जिसके तहत तीनों आरोपियों की जमानत रद्द की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। यह मामला उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर 2025 को हुई आग की घटना से जुड़ा है। इस हादसे…
महराजगंज : नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों तक दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नारायणी नदी से मिले चार अज्ञात शवों को आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल प्रहरी को सौंप दिया गया। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। भविष्य में पहचान संभव हो सके, इसके लिए सभी के डीएनए नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। तेज बहाव के साथ भारतीय सीमा में पहुंचे जानकारी के अनुसार, नेपाल में 26 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा के बाद नारायणी नदी का जलस्तर और प्रवाह काफी…
सुपौल : बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र को लंबी दूरी की बेहतर रेल सुविधा से जोड़ने के लिए एक बार फिर बड़ी मांग सामने आई है। सुपौल जिले के ललितग्राम रेलवे स्टेशन तक माता वैष्णो देवी कटरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस का विस्तार करने की अपील की गई है। राघोपुर, प्रतापगंज, सरायगढ़, छातापुर और वीरपुर सहित आसपास के इलाकों के लोगों का कहना है कि इस पहल से लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी ट्रेन कोसी और सीमांचल क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
नई दिल्ली: नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद चल रहे राहत एवं बचाव अभियान के बीच अब एक नई चुनौती सामने आ गई है। प्रभावित इलाकों से अब तक 579 से अधिक शव बरामद किए जाने की सूचना है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शवों की बताई जा रही है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लंबे समय तक अंतिम संस्कार न होने तथा सीमित भंडारण व्यवस्था के कारण प्रशासन को संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका सता रही है। पहचान नहीं होने से अंतिम संस्कार में देरी आपदा प्रभावित जिलों में सुरक्षाकर्मी और राहत दल लगातार लापता…
दिल्ली: नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 584 हो गई है, जबकि 2,482 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल में 579 और तिब्बत में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, नेपाल में 1,924 तथा तिब्बत में 558 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दुर्गम क्षेत्रों से सूचनाएं मिलने के साथ इन आंकड़ों में बदलाव की आशंका है। 320 भारतीय नागरिक अब भी संपर्क से बाहर भारत के विदेश मंत्रालय के…
नई दिल्ली : नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भूस्खलन के बाद बनी एक विशाल बैरियर झील ने नेपाल के साथ-साथ भारत के मैदानी इलाकों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, नदी का रास्ता मलबे और चट्टानों से रुकने के बाद पानी जमा होकर यह झील बनी है। अब बढ़ते जलस्तर और प्राकृतिक बांध पर दबाव के कारण इसके टूटने का खतरा बताया जा रहा है। 30 लाख क्यूबिक मीटर अतिरिक्त पानी का अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, झील में पहले ही करीब 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो चुका है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर अगले कुछ…
जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को सावन महोत्सव के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या त्रिपुरा झा उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे और भाजपा जिला मंत्री रिंकू सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में उसकी गिनती दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में क्यों होती है। मैकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को महज दो दिन में पारी और 51 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की टीम दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पहली पारी में जहां पूरी…










