Author: ARVIND SINGH

जमशेदपुर में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ पूरे उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। आज व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर पूजा के महत्वपूर्ण चरण को संपन्न किया। शहर के विभिन्न नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही व्रती और उनके परिवारजन घाटों पर पहुंचने लगे थे, जहां पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। चैत माह में मनाया जाने वाला छठ पर्व विशेष महत्व रखता है और इसी कड़ी में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई। घाटों पर महिलाओं और पुरुषों ने…

Read More

जिले में आगामी रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी प्रशासनिक विभागों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  सुरक्षा…

Read More

शोभायात्रा से विसर्जन तक व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए घाटों पर टीम गठित, फर्स्ट एड और निगरानी की भी तैयारी जमशेदपुर: आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ विभिन्न अखाड़ा समितियों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य आकर्षण झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का समिति से औपचारिक रूप से जुड़ना रहा। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस…

Read More

आज पवित्र छठ पूजा (चैत्र छठ) का पहला अर्घ्य (प्रथम अर्घ्य) श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा।छठ पूजा सूर्य भगवान और छठी मैया की उपासना का महान पर्व है, जो विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यंत श्रद्धा से मनाया जाता है। चैत्र महीने में होने वाली छठ को चैती छठ कहा जाता है, जो साल की पहली छठ पूजा होती है।  प्रथम अर्घ्य का धार्मिक महत्व प्रथम अर्घ्य के दिन व्रती महिलाएं और पुरुष पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम के समय अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह अर्घ्य जीवन…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा-चांडिल रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ चलती ट्रेन से असंतुलित होकर गिरने से कपाली निवासी एक युवक, कलीम अंसारी, गंभीर रूप से घायल हो गया। कलीम, जो मोहम्मद अली अंसारी के पुत्र हैं, किसी आवश्यक कार्य से ट्रेन द्वारा यात्रा कर रहे थे। कांड्रा क्षेत्र के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे नीचे गिर पड़े और मौके पर ही अचेत हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक की सहायता की और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बिना देरी किए घायल को इलाज के लिए…

Read More

जमशेदपुर: रामनवमी पर्व को लेकर जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के बाजारों में इन दिनों भगवा झंडे, जय श्रीराम के झंडे और महावीर झंडों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामनवमी के मद्देनज़र लोग अपने घरों और सड़कों को सजाने के लिए झंडों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में ₹10 से लेकर ₹11,000 तक के विभिन्न प्रकार और आकार के झंडे उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार अरुण कुमार…

Read More

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कमोडिटी बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। चांदी 9,050 रुपये टूटकर 2 लाख 16 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना भी करीब 2,360 रुपये गिरकर 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो 24 मार्च को कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,361 डॉलर प्रति औंस…

Read More

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दो और भारतीय एलपीजी जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं, जिससे देश में गैस आपूर्ति को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ नाम के जहाज सोमवार सुबह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पहुंच चुके हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इन जहाजों के सुरक्षित निकलने से भारत की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।बताया जा रहा है कि इन जहाजों को…

Read More