Author: ARVIND SINGH

प्रत्यक्ष हवाई संपर्क का अभाव विकास में बन रहा बाधा– मानव केडिया अक्षर संवाद जमशेदपुर जमशेदपुर एवं कोल्हान क्षेत्र को हवाई संपर्क प्रदान करने हेतु लंबे समय से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा 7 मार्च को गोपाल मैदान के निकट पोस्टल पार्क में एक शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस विरोध-प्रदर्शन में शहर के व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए चेंबर के…

Read More

जमशेदपुर की ‘स्नेक कैचर’ रजनी अभी तक 2,000 से ज्यादा सांपों का किया रेस्क्यू कर चुकी हैं खौफ को मात देता हौसला ——हेडिंग अक्षर संवाद सांप का नाम सुनते ही लोग डर से कांप उठते हैं, लेकिन जमशेदपुर की 55 वर्षीय रजनी लायल बिना किसी डर के जहरीले सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ देती हैं। पिछले 10 वर्षों से रजनी लगातार सांपों का रेस्क्यू कर रही हैं और अब तक 2,000 से ज्यादा सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनकी यह कहानी साहस, सेवा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की…

Read More

बाजार में एक्सपायर ओआरएस और कोल्ड्रिंक्स की खुलेआम बिक्री स्वार्थ और मुनाफे के चक्कर में गुमला जिले के व्यवसायी आम लोगों के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। कोल्ड ड्रिंक की बोतल जो एक्सपायर हो चुकी है और स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं है फिर भी दुकानदार धड़ल्ले से बेच रहे हैं। हद तो यह है कि जिले के कामदार प्रखंड के एक निजी विद्यालय में सहिया के द्वारा एक्सपायर ओआरएस का पाउच वितरित किया गया । ग्रामीणों के प्रतिरोध के बाद सहिया ने स्वीकार किया कि वह अनजाने में बच्चों के बीच ओआरएस वितरित कर रही है…

Read More

महुआ के लिए जंगलों में ‌आग लगा रहे असामाजिक तत्व—हरिचरण सांडिल गर्मी की शुरुआत होते ही एक बार फिर जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित जंगलों में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी जा रही है, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, चाईबासा के हरिचरण सांडिल ने सारंडा वन क्षेत्र की हो रही हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से लगातार जंगल में आग नहीं लगाने…

Read More