Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ और बाइक रैली को रवाना किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 जून से 25 जून तक नशापान के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशा…
जमशेदपुर पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 10 जून को रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोप है कि आशु कर्मकार और उसके साथियों ने समीर नाग, सन्नी गुप्ता और विकास तांति के साथ मारपीट की थी तथा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद कदमा थाना…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में किया। सिटी एसपी ने बताया कि 10 जून को रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आशु कर्मकार और उसके सहयोगियों ने उसके साथ मारपीट की और जान लेने की नीयत से…
जमशेदपुर: कोल्हान में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर चांडिल में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चाकुलिया में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र स्थित लावा कुटाम पंचायत के वनडीह टोला में गुरुवार देर रात एक जंगली हाथी आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। ग्रामीणों के अनुसार हाथी ने…
जमशेदपुर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पहल शुरू की है। जिला मुख्यालय से उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देगा। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि नशा किसी भी परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देता है। इसका सीधा प्रभाव बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार की अन्य आवश्यकताओं…
जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ बीते 12 वर्षों में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है, जिससे…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और एक युवक की बहादुरी से उनकी जान बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ए-ब्लॉक निवासी सत्तार खान पेट्रोल लेकर तालाब किनारे पहुंचे और कथित तौर पर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। देखते ही देखते…
जमशेदपुर: शहर की बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाइओवर परियोजना का शुक्रवार को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सांसद विद्युत् वरन महतो , भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर लंबे फ्लाइओवर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र से 26 मई को अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिन बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव से सकुशल बरामद कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि बच्ची का अपहरण एक दंपत्ति ने किया था, जिनकी शादी के करीब 10 साल बाद भी कोई संतान नहीं थी। बच्ची की चाह में दोनों ने साकची बाजार से उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने आरोपी अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज…
जमशेदपुर: साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय मासूम आफरीन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया है। बच्ची की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में कपाली निवासी अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आफरीन को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव से बरामद किया गया। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया और करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसी दौरान एक फुटेज में एक दंपति…
