Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाटा मोटर्स में वेतन संरचना के पुनर्गठन पर समझौता, तीन महीने में Salary Slip में दिखेगा असर
- टाटा पावर का रूफटॉप सोलर बिजनेस 2030 तक 30 हजार करोड़ सालाना राजस्व का लक्ष्य
- 100 रुपए में JFC की कमान! चर्चिल ब्रदर्स संभालेगा क्लब, जानिए क्यों टाटा स्टील ने लिया बड़ा फैसला
- देशभर से उमड़ी आस्था! 14 दिन में 28.33 लाख कांवरिये पहुंचे बैद्यनाथ धाम, मंदिर की आय में 48.21% उछाल
- कपाली में बारिश का कहर, कच्चा मकान भरभराकर गिरा; तीन महिलाएं घायल, दो बच्चे बाल-बाल बचे
- अब डेंगू का डंक! पांच दिन में 2 मरीजों की पुष्टि, 8 संदिग्ध मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
- रांची में अब 12 फीट से नीचे नहीं चलेगा विज्ञापन! हाई कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, हटेंगे खतरनाक बोर्ड
- जमशेदपुर के बागबेड़ा में 250 से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी, स्वर्णरेखा-खरकाई और धानसारी नदी उफान पर
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर:परसूडीह थाना क्षेत्र के सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चांदनी चौक निवासी 25 वर्षीय सुमित मुंडा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार सुमित मुंडा सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से टाटा मोटर्स में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के समीप पीछे से आ रहे एक हाईवा ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान…
अक्षर संवाद : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया. रविवार की महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान शानदार शॉट लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 36 रन जोड़े।…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड की निवासी पुड़गी मुर्मू के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर झारखंड लाने के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की। इस मामले को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हुआ और शव को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जानकारी के अनुसार, गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुचरीशोल गांव निवासी पुड़गी मुर्मू (पिता- बदेन मुर्मू) का 13 जून 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आकस्मिक निधन हो गया था।…
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर मानवता और समाजसेवा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन और ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 272 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। खास बात यह रही कि रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई प्रशिक्षण देने की घोषणा भी की गई। गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया।…
मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें एक अफवाह ने चार लोगों की जान ले ली। सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की चर्चा फैलने के बाद मची भगदड़ के दौरान यात्री ट्रेन से कूद पड़े। इसी बीच समानांतर ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:15 बजे गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री…
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने नीट (NEET) परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरोह के मुख्य सरगना मनीष झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 2 जून 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित चॉकलेट फैक्ट्री के पास…
पटना: बिहार के सुपौल जिले में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-5 में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड संख्या-3 निवासी मिथिलेश कुमार मंडल (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के भुइयांडीह बस स्टैंड में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के समीप हुई, जहां एक बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस का अगला पहिया व्यक्ति के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी…
जमशेदपुर: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ), द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 272 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। शिविर में कुल 325 लोगों ने पंजीयन कराया था। इस अवसर पर रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की अनूठी पहल भी की गई।…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। स्कूटी सवार एक महिला पिकअप वैन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी खुशबू सिंह के रूप में हुई है। हादसे के…
