Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: पिपला पुल के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो गंभीर
- स्वतंत्रता दिवस: गोपाल मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, उपायुक्त-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
- कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, अमित शाह से मिले चार सांसद
- टाटा संस में बड़ा बदलाव: चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद
- जमशेदपुर: बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- मिसिर बेसरा से पूछताछ में खुलेंगे माओवादी नेटवर्क के कई राज, 14 दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा गया
- सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा हाईवा; चालक गंभीर
- 29 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक; 3 IPS समेत 23 को सराहनीय सेवा सम्मान
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरियाबेड़ा के धर्माबांधा में मंगलवार देर रात एक घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय गीता मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी जयराम मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मोहन सोरेन के रूप में हुई है, जो पेशे से कान्वाई चालक था और सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मोहन सोरेन का जयराम मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। इसी को लेकर जयराम को अपनी पत्नी और मोहन के बीच संबंध होने का संदेह था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में पुलिस पर लगाए गए बर्बरता और प्रताड़ना के आरोपों को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हेंसड़ा गांव निवासी बुजुर्ग श्यामा प्रसाद बेरा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच पोटका विधायक संजीव सरदार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, कोवाली थाना प्रभारी पर श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं।…
जमशेदपुर: शहर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को क्रैश प्लेन लैंडिंग का मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। टाटा स्टील और जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास के दौरान विमान दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत विमान के क्रैश लैंडिंग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन, आपदा प्रबंधन टीम, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। दुर्घटना के बाद विमान में आग लगने का दृश्य तैयार किया…
जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला प्रशासन के अभियान के तहत मानगो नगर निगम के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को टाटा स्टील द्वारा संचालित कंपोस्ट प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें घरेलू कचरे को जैविक खाद में बदलने की आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी गई। टाटा स्टील जू परिसर स्थित कंपोस्ट प्लांट में पहुंचे वार्ड पार्षदों ने कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा। विशेषज्ञों ने बताया कि घरों और रसोई से निकलने वाले गीले कचरे…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमान दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित विमान हादसे की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और आपसी समन्वय का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक विमान दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन, दमकल विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस सेवा और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अभ्यास…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बहुचर्चित मंडल बस्ती दोहरे हत्याकांड में अदालत ने मुख्य आरोपी सलित कुमार को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं हो सका। पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया। यह मामला 8 अगस्त 2022 का है, जब टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती निवासी भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सरिता देवी मृत पाए गए थे। जांच में सामने आया था कि दोनों की हत्या किसी भारी वस्तु से हमला कर की गई थी। घटना…
सराइकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार शाम जायदा मंदिर के समीप की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और संतुलन खो बैठा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते वह…
जमशेदपुर: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त टीम ने उसके पास से चोरी किया गया मनी पर्स भी बरामद किया है। आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त और जमशेदपुर के रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक…
रांची: झारखंड की राजनीति इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाई हुई है। 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है और 8 जून नामांकन की अंतिम तारीख है। इस चुनाव में यदि यूपीए गठबंधन ने एकजुटता दिखाई तो दोनो सीट यूपीए के खाते में जाना लगभग तय है। लेकिन भाजपा ने अंतिम समय अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं करके निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को अपने समर्थन करने की घोषणा कर दी. इससे कहीं न कहीं राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग एवं हार्स ट्रेंडिंग की संभावना बढ़ गई है। इस चुनावी गणित में कांग्रेस के सामने…
