
सरायकेला: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईचागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
सोमवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिव प्रकाश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमताड़–पातकुम मार्ग पर अफीम की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में वाहन जांच और घेराबंदी अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुकहातु गांव निवासी धारीराम साव के रूप में हुई है।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से करीब 3 किलो अफीम बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया। बरामद सामान को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और उसके फरार साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफीम के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस अब पूरे गिरोह की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Trending
- चाईबासा डबल मर्डर केस का खुलासा, पूर्व रंजिश में पति-पत्नी की हत्या; चार आरोपी गिरफ्तार
- टाटा ग्रुप इंटर-कंपनी चैम्पियनशिप में टाटा स्टील का डबल धमाका, चेस और टेबल टेनिस दोनों में बनी चैंपियन
- सुंदरनगर में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए कानूनी अधिकार
- टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 34 वर्षों की सेवा के बाद दो कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई
- टाटा वर्कर्स यूनियन ने माइकल जॉन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, समाधि स्थल से यूनियन परिसर तक हुए कार्यक्रम
- जमशेदपुर में MY Bharat और गीता थियेटर की नई साझेदारी, युवाओं ने नशामुक्त व विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प
- जमशेदपुर: मजदूर नेता माइकल जॉन की पुण्यतिथि पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि
- चतरा में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 16 लाख की विदेशी शराब जब्त; पुलिस को कुचलने की भी हुई कोशिश

