जमशेदपुर। मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने अंचल रस्तोगी के घर को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित अंचल रस्तोगी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। वापस लौटने पर घर के बाहर लगा ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो बैग में रखी अलमारी की चाबी गायब थी और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे गहने चोरी हो चुके हैं।
अंचल ने बताया कि वह चार दिन पहले ही इस मकान में किराए पर रहने आए थे। घटना की सूचना उलीडीह थाना को दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उन्होंने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को जानकारी दी। सूचना मिलते ही विकास सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी से फोन पर बात कर मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।
Trending
- वोल्टास राउंडअबाउट बना जमशेदपुर की नई हरित पहचान, टाटा स्टील यूआईएसएल और हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी की पहल
- मानगो में युवक की गोली मारकर हत्या, चार गोलियां दागने के बाद पत्थर से किया हमला, इलाके में सनसनी
- स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
- नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आगाज, सीएम हुए शामिल
- डीडी बार हमले में SIT की बड़ी कार्रवाई, बार मालिक नीरज सिंह समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी दबोचे गए
- जमशेदपुर में 39 लाख की नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार, तीन मास्टरमाइंड फरार
- टेल्को में 24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
- लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, जमशेदपुर में डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

