Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप
- ‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला
- खाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशाना
- ‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति’, मुख्यमंत्री हुए भावुक, बोले- आपकी कमी हमेशा महसूस होगी
- केंद्र ने 8 हाईकोर्ट में नियुक्त किए नए चीफ जस्टिस, जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बड़ा फेरबदल
- जमशेदपुर से निकल सकता है टाटा समूह का अगला बड़ा चेहरा! टाटा संस की रेस में टीवी नरेंद्रन
- मुंबई में भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण! खड़गपुर में आरोपी धराया
- झारखंड को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक के बाद नहीं बची जान
Author: ARVIND SINGH
नई दिल्ली : ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन, न्याय और मेहनत का कारक ग्रह माना जाता है। शनि की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और जुलाई से वक्री अवस्था में हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार शनि की वक्री चाल का यह चरण करीब 96 दिनों तक रहने वाला है और 10 दिसंबर तक शनि वक्री रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ाने के बजाय आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और रुके काम…
मुंबई : अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने की ओर है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन की वापसी को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि तीसरे पार्ट में कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचेगी और इस बार विजय के सामने कौन-सी मुश्किल खड़ी होगी। 9 सितंबर को सामने आएगा ट्रेलर फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की तारीख सामने…
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और आंदोलन के दौरान पुलिस की कथित सख्त कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिन युवा आईपीएस अधिकारियों से संवेदनशीलता और निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है, उन्हें आगे बढ़कर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करते देखना निराशाजनक है। पुलिस की वर्दी आम नागरिकों के लिए भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक होनी चाहिए। युवा अधिकारियों के रवैये पर उठाए सवाल सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद की पुस्तक ‘पुलिसिंग द रिपब्लिक’ के विमोचन समारोह में जस्टिस भुइयां ने कहा कि आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को…
कोडरमा : कोडरमा घाटी में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला। पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल होकर टैंकर के भीतर फंसा रहा, लेकिन घटनास्थल पर पहुंचे कई लोग उसकी सहायता करने के बजाय टैंकर से बह रहे तेल को बर्तनों में भरने में जुट गए। काली मंडा के पास हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाम ऑयल से भरा टैंकर हरदिया, रजौली (नवादा) की ओर जा रहा था। कोडरमा घाटी में काली मंडा के समीप…
दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थन
दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थ नई दिल्ली : दुनिया को हम बचपन से जिस नक्शे पर देखते आए हैं, उसमें अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के नक्शे को ज्यादा वास्तविक भौगोलिक आकार में दिखाने की दिशा में एक प्रस्ताव को भारी समर्थन मिला है। इस प्रस्ताव के पक्ष में भारत समेत 164 देशों ने मतदान किया, जबकि अमेरिका ने इसका विरोध किया। आखिर पुराने नक्शे में क्या है गड़बड़ी? दुनिया में लंबे समय से मर्केटर प्रोजेक्शन का इस्तेमाल होता…
बच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेले नई दिल्ली : शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा और बच्चों के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम और वीडियो गेम की आदत का मुद्दा भी सामने आया। पीएम मोदी ने कहा कि आज स्क्रीन टाइम एक तरह की लत बनता जा रहा है और बच्चों को इससे बाहर निकालने के लिए उन्हें वास्तविक खेलों से जोड़ना जरूरी है।…
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में एक और बड़ा बदलाव सामने आया है। ChatGPT विकसित करने वाली कंपनी OpenAI ने नया AI मॉडल GPT-6 Extra लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसान की तरह कंप्यूटर पर कई काम करने की क्षमता रखता है। यही वजह है कि AI की बढ़ती ताकत के साथ अब इंसानों की नौकरियों और भविष्य को लेकर भी नई बहस शुरू हो गई है। अब AI खुद कंप्यूटर चलाने में सक्षम नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी कंप्यूटर इस्तेमाल करने…
जमशेदपुर : शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की जिम्मेदारी संभाल चुके प्रभात कुमार ने एक बार फिर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। फेम इंडिया मैगजीन की ओर से जारी देश के टॉप 25 IPS अधिकारियों की सूची में प्रभात कुमार को 18वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में झारखंड से शामिल होने वाले वह एकमात्र IPS अधिकारी बताए गए हैं। जमशेदपुर से भी जुड़ा है प्रभात कुमार का खास कनेक्शन प्रभात कुमार अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में…
37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसल जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट से जुड़े करीब 37 साल पुराने शेयर विवाद में महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने बड़ा फैसला सुनाया है। कमिश्नर ने नवजबाई रतन टाटा ट्रस्ट (एनआरटीटी) से जुड़े उस मामले में शिकायत खारिज कर दी है, जिसमें वर्ष 1989 में नवल टाटा को टाटा संस के 833 शेयरों के हस्तांतरण पर सवाल उठाए गए थे। 1989 के शेयर हस्तांतरण पर उठे थे सवाल मामला वर्ष 1989 में नवल टाटा को टाटा संस के 833 शेयर हस्तांतरित किए जाने से जुड़ा था। इस…
प्रयागराज : स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने जानकारी हासिल करने का तरीका बदल दिया है। अब ट्रेन की जानकारी के लिए बार-बार पूछताछ काउंटर पर जाने या अलग-अलग जगहों पर जानकारी तलाशने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे सोशल मीडिया रील्स के जरिए यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट देने की पहल कर रहा है। मोबाइल स्क्रीन पर मिलेगी ट्रेन की जानकारी उत्तर मध्य रेलवे की इस पहल के तहत स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी जानकारी छोटे और आसान वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। इन रील्स में ट्रेन…










