Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- डिमना से बरसोल तक हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वालों पर शिकंजा, 25 वाहनों से वसूला गया 2.50 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
- बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! झारखंड में जमशेदपुर पर दिख सकता है ज्यादा असर
- टाटा मोटर्स की तेज रफ्तार, मुनाफा 244% उछला, वाहन बिक्री में भी जोरदार बढ़त
- जमशेदपुर में 650 बकायेदारों पर FIR की तैयारी, 4.50 करोड़ रुपये की वसूली के लिए दो सप्ताह का अल्टीमेटम
- स्कूल दूर, रास्ते मुश्किल… 3,060 विद्यार्थियों के मैट्रिक के सपने पर उपस्थिति का संकट
- आदित्यपुर से बिरसानगर तक ब्राउन शुगर का कनेक्शन! 29 पुड़िया के साथ तीन गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
- चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर राहुल गांधी को भाजपा की चुनौती, अन्नपूर्णा देवी बोलीं- पहले 99 सांसदों से इस्तीफा लें
- SIR पर सियासी संग्राम तेज, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना
Author: ARVIND SINGH
जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला जांच अभियान, सड़क सुरक्षा टीम भी रही मौजूद हाईवे पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से बढ़ता है दुर्घटना का खतरा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई जमशेदपुर : हाईवे पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करना अब वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को डिमना चौक से बहरागोड़ा के बरसोल थाना तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में 25 वाहनों से 2.50 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।…
जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। जमशेदपुर समेत कोल्हान में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम से झारखंड में बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। ऐसे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों…
जमशेदपुर : वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2026–27 की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। उपलब्ध वित्तीय विवरण के अनुसार, कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 244 प्रतिशत बढ़कर 1,300 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी दौरान समेकित राजस्व में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 25,300 करोड़ रुपये रहा। बिक्री, नकदी प्रवाह और बाजार हिस्सेदारी के मोर्चे पर भी कंपनी ने बढ़त दर्ज की है। घरेलू मांग के साथ निर्यात ने पकड़ी रफ्तार दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल थोक वाहन बिक्री 1,35,100 इकाई…
गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस में फंसी है बकाया ऋण की राशि वसूली नहीं होने से खाताधारकों को जमा पैसे वापस लेने में हो रही परेशानी जमशेदपुर : गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस में बकाया ऋण की वसूली को लेकर सहकारिता विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। दोनों लैम्पस के करीब 650 ऋणधारकों पर कुल 4.50 करोड़ रुपये बकाया हैं। निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले ऋणधारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए बकायेदारों को दो सप्ताह का समय देने की बात कही गई है। विभाग का जोर बकाया राशि की…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक की तैयारी कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए कम उपस्थिति चिंता का कारण बन गई है। जिला बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अनुसार, जिले के 101 विद्यालयों के 3,060 छात्र-छात्राएं 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति की शर्त से प्रभावित हो सकते हैं। मंच ने उपायुक्त को आवेदन देकर दुर्गम इलाकों के बच्चों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट देने की मांग की है। दूरी और कठिन रास्तों से जूझ रहे विद्यार्थी मंच का कहना है कि कई गांवों से विद्यालय की दूरी 10 से 15 किलोमीटर तक है। जंगल और पहाड़ों से…
सृष्टि गार्डेन के पास पुलिस की छापेमारी, 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और 1300 रुपये नकद बरामद; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी जमशेदपुर : शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-3 स्थित सृष्टि गार्डेन के आसपास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर, 29 पुड़िया, एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद किए…
जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना, एसआइआर के विरोध और संवैधानिक संस्थाओं पर दिए बयानों को लेकर भी उठाए सवाल जमशेदपुर : चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनौती दी कि यदि उन्हें चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो पहले कांग्रेस के चुने हुए 99 सांसदों से इस्तीफा दिलाएं। इसके बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाएं। शुक्रवार को निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस…
जमशेदपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने बिष्टुपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से की बातचीत, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान जमशेदपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने तथा अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के जागरूकता अभियान की जानकारी साझा की।…
वेस्ट बोकारो : खनन से प्रभावित जमीन पर हरियाली विकसित करने और मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने के लिए टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने हाइड्रोसीडिंग तकनीक अपनाई है। इस पहल के तहत अब तक खदानों, नर्सरी और माइन डंप सहित 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में छिड़काव किया जा चुका है। कंपनी के मुताबिक, शुरुआती परिणाम उत्साहजनक हैं और उपचारित ढलानों पर हरियाली दिखाई देने लगी है। इस तकनीक का इस्तेमाल विशेष रूप से उन स्थानों पर किया जा रहा है, जहां ऊबड़-खाबड़ जमीन और कठिन ढलानों के कारण सामान्य तरीके से पौधरोपण करना मुश्किल होता है।…
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार, 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम सात बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब प्रदेश भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की तैयारी में है। नितिन नवीन के दौरे का प्रमुख कार्यक्रम 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। 24 अक्टूबर…










