Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी
- रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक
- थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया
- टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव
- चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश
- हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार
- गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी
Author: ARVIND SINGH
मुंबई : पहला प्यार, स्कूल के दोस्त और बरसों बाद किसी खास से दोबारा मिलने की बेचैनी—इन्हीं एहसासों को लेकर फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘जाने किस मोड़ पे’ रिलीज हो गया है। दर्शन रावल की आवाज में सजा यह गीत दोस्ती और रोमांस के साथ पुरानी यादों की ओर लौटने की भावना पेश करता है। फिल्म की रिलीज से पहले सामने आया यह गाना कहानी में रिश्तों को दोबारा मौका मिलने की झलक दिखाता है। स्कूल रीयूनियन के बहाने यादों का सफर गाने के वीडियो में तीन दोस्तों का सफर दिखाया गया है, जो अपने स्कूल…
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के आह्वान के बीच शनिवार, 10 अक्टूबर को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे समर्थकों को कई स्थानों पर रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आईं। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, नेहा बोरा समेत अनेक समर्थकों को पुलिस बसों में लेकर गई। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या पर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शन स्थल से सीमाओं तक निगरानी सीजेपी ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी,…
रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में हुए मुकाबले के बाद अब क्रिकेट का रोमांच इंदौर पहुंचने वाला है। पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और 11 अक्टूबर को होने वाली अगली भिड़ंत पर प्रशंसकों की निगाहें टिकी हैं। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची से इंदौर के लिए रवाना हुए। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। खिलाड़ियों की झलक पाने को जुटी भीड़ मैदान पर चौकों और छक्कों का आनंद लेने वाले प्रशंसकों का उत्साह एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया।…
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चांडिल थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बस स्टैंड के समीप स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश चौधरी के घर में शुक्रवार देर रात 7-8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना रात करीब एक बजे से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। थाना…
किसानों की आय में 33% की बढ़ोतरी, 207 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन को मिली सिंचाई सुविधा जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन को जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए सीआइआइ नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन वाटर मैनेजमेंट 2026 से सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन को ओडिशा के कलिंगनगर में संचालित इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट एंड क्लाइमेट चेंज अडॉप्टेशन प्रोजेक्ट के लिए ‘बियॉन्ड द फेंस’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। इस परियोजना ने जल संरक्षण के साथ खेती और ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 12 गांवों में जल संरक्षण की…
बस स्टैंड के पास पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर वारदात, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बस स्टैंड के पास बीती देर रात 7 से 8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर में घुस गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और घर में रखे नकद रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत है।…
सुबह दातून, पानी और भोजन परोसकर दिवंगत मां को किया याद, स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार निभाई गई परंपरा नेमरा (रामगढ़) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में श्राद्ध कर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्म निभाई। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप यह संस्कार किया। मां की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्म मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां की स्मृति में दातून, पानी और भोजन…
43 लाख नकद और 23 किलो सोना लूटकर फरार हुए बदमाश, गिरफ्तारी के लिए SIT की ताबड़तोड़ दबिश जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पांच संदिग्धों की तलाश में बिहार से पश्चिम बंगाल तक छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वालों के लिए कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक आरोपित के संबंध में सटीक जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने पर दो-दो लाख रुपये का नकद…
11 महीने से मानदेय नहीं मिलने का संघ का दावा, भुगतान की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल; 99 केंद्रों में जारी रहा काम, सोनारी से मानगो तक दिखा असर जमशेदपुर : मानदेय और पोषाहार की राशि लंबित रहने के विरोध में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की हड़ताल का असर शुक्रवार को जमशेदपुर में दिखा। शहर के 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। इसके कारण करीब 2500 बच्चों को पोषाहार नहीं मिल सका। वहीं, 99 केंद्रों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा। इससे हड़ताल का असर शहर में मिला-जुला रहा। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से जुड़े आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने…
के. वनजा बोलीं-कोई तकनीक लेखक का अस्तित्व खत्म नहीं कर सकती; बैजनाथ मिश्रा ने कहा-एआई वही लौटाता है, जो मनुष्य पहले दे चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संताली फिल्म ‘आँगेन’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग। जमशेदपुर : क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भविष्य में लेखकों की जगह ले लेगा? क्या डिजिटल दुनिया किताबों की खुशबू और पन्नों को पलटने का सुख छीन सकती है? इन सवालों पर जमशेदपुर में आयोजित साहित्यिक महाकुंभ ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों और विशेषज्ञों ने खुलकर अपनी राय रखी। वक्ताओं का स्पष्ट संदेश था कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, मानवीय संवेदना, जीवन के अनुभव और रचनात्मकता…










