
- पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, 27 नवंबर के आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से लागू हुआ फैसला
- सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में खत्म हुई शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी, 2026 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार होगा संचालन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों में साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था बदल दी गई है। अब यहां शुक्रवार को छुट्टी नहीं होगी, बल्कि सामान्य दिनों की तरह पढ़ाई और प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होंगी। मदरसों में साप्ताहिक अवकाश अब रविवार को रहेगा। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में 27 नवंबर को अधिसूचना जारी की है, जिसे शनिवार को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ निर्देश
बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में राज्य के सभी सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रमुखों को नए निर्देश का तत्काल प्रभाव से पालन करने को कहा गया है। इसके तहत शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक छुट्टी समाप्त कर दी गई है। अब इस दिन मदरसों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां चलेंगी। वहीं रविवार को विद्यार्थियों और शिक्षकों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।
2026 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार होगा काम
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के अनुसार शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां संचालित करनी होंगी। नए निर्देश से मदरसों की साप्ताहिक कार्यप्रणाली में बदलाव होगा। शुक्रवार को अब नियमित कक्षाएं चलेंगी और रविवार को संस्थान बंद रहेंगे।
पुरानी अधिसूचना के प्रावधानों के तहत फैसला
बोर्ड के अनुसार यह व्यवस्था 24 दिसंबर 2025 को जारी पूर्व अधिसूचना और संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के तहत लागू की गई है। इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रमुखों को नए निर्देश से अवगत कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।












