Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
- सरायकेला में मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: ARVIND SINGH
सिद्धार्थ पाण्डेय/चाईबासा: डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिड़िया माइंस के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर सेल) रविरंजन ने विद्यालय के प्राचार्य डी. के. पाणिनि के अगुआई मे सेल पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में महाप्रबंधक रविरंजन ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे…
रांची : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने के बाद अब JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। 22 दिन से आंदोलन, अब सीएम आवास घेरने की तैयारी प्रदर्शनकारियों के अनुसार, JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन 22 दिनों से जारी है। सरकार…
धर्मेंद्र कुमार, नई दिल्ली 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन कई मायनों में अभूतपूर्व रहा। उन्होंने एक तरफ जहां ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराया, वहीं दूसरी तरफ देश के आंतरिक परिदृश्य पर बात करते हुए एक नई शब्दावली ‘दिमागी नक्सल’ (इंटेलेक्चुअल नक्सल) का प्रयोग कर एक नई वैचारिक बहस को जन्म दे दिया है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि देश ने जंगलों में हथियारों के बल पर लड़ने वाले नक्सलियों का तो लगभग खात्मा कर दिया है, लेकिन अब सत्ता के गलियारों…
एस के पाण्डेय/नई दिल्ली: हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्राचीन और आध्यात्मिक ध्रुपद परंपरा के अनन्य साधक पंडित कृष्ण मोहन पाठक को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। 13 अगस्त 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। हिन्दुस्तानी संगीत के ध्रुपद क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और अमूल्य योगदान तथा संगीत साधना को राष्ट्रीय फलक पर मिली इस स्वीकृति से संपूर्ण कला और संगीत जगत में अपार हर्ष एवं गौरव का माहौल है।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनीसुर रहमान और उनके 24 वर्षीय बेटे अबु सुफियान की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। नकाशीपाड़ा थाना क्षेत्र के बैथुआडहरी रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने पिता-पुत्र की कार को घेरकर पहले ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार घेरकर पहले बरसाईं गोलियां, फिर धारदार हथियारों से हमला रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने बैथुआडहरी रेलवे फाटक के पास…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति से रविवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई। बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक और विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में मिला। पुलिस के मुताबिक शव पार्टी कार्यालय में लटका हुआ मिला। घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव के पास मिला कथित सुसाइड नोट, पुलिस कर रही जांच पुलिस को मिले कथित नोट में लिखा बताया जा रहा…
नई दिल्ली: कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए दोनों के रिश्तों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। तस्वीर में दोनों नेता गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं, लेकिन ट्रंप ने कहा कि तस्वीर चाहे जैसी दिखे, किम के साथ उनके संबंध अच्छे और पहले से मजबूत हैं। पुरानी तस्वीर के साथ ट्रंप का खास संदेश ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि हमले की सूचना मिलने के बाद शीर्ष स्तर पर तुरंत बैठक शुरू हुई और सुरक्षा एजेंसियों को जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। डोभाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साफ था कि हमले के पीछे मौजूद लोगों और उनके नेटवर्क तक पहुंचना है और उन्हें जवाब देना है। एयरपोर्ट पर ही शुरू हो गई थी बड़ी रणनीतिक बैठक अजित डोभाल के अनुसार, पहलगाम हमले के…
जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (TSZP), जमशेदपुर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्क के निदेशक डॉ. नईम अख्तर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस दौरान जू के अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. नईम अख्तर ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी, एकता और…
लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी में तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर एक ऑटो पर पलट गया। कंटेनर की चपेट में आने से ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने के बाद चंदवा पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। कंटेनर के नीचे पूरी तरह दब गया…
