Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दुर्गापूजा में मिलावट पर प्रशासन का शिकंजा, जमशेदपुर में 6 टीमें करेंगी मिठाई-खाद्य दुकानों की जांच
- श्रमिकों के हक पर विधानसभा समिति का जोर, वेतन-बकाया और उपक्रमों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा
- किताबों के साथ कानून की सीख, हलूदवनी के बच्चों ने जाने अपने अधिकार
- दुर्गापूजा पंडालों से नशा मुक्ति का संदेश, विसर्जन पर भी मुख्यमंत्री का खास सुझाव
- पोषण की थाली में प्रतिभा का स्वाद, सरिता देवी ने जीता फूड कॉम्पिटिशन
- MDM राशन के ₹99,455 बकाया का विवाद! स्कूल पहुंचे ग्रामीण, प्रधानाध्यापक से दुकानदार ने मांगा भुगतान
- कॉलेज की राह में हादसा, चांडिल में ट्रेलर की चपेट से छात्र की मौत, साथी गंभीर
- 41 कार्यक्रमों से नवाचार को उड़ान, बीआईटी सिंदरी को मिली 3-स्टार रेटिंग
Author: ARVIND SINGH
अक्षर संवाद, जमशेदपुर स्वदेशी जागरण मंच के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आज आगामी पर्यावरण पहल अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं जिसमे पौधरोपण अभियान को देखेंगे संजय अग्रवाल, अखिल सिंह और गुरजीत सिंह एवं (संगोष्ठी विभाग को देखेंगे) डॉ. अनिल राय, डॉ अजय पाठक और…
जमशेदपुर: सरकार के एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के फैसले के विरोध में जमशेदपुर के मजदूर सड़क पर उतर आए हैं। वर्षों से एफसीआई गोदामों में माल ढुलाई का काम कर रहे मजदूरों ने बर्मामाइंस स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए राशन उठाव पूरी तरह ठप कर दिया। सरकार के नए निर्देश के अनुसार अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन डीलर सीधे एफसीआई गोदाम से उठाएंगे। साथ ही साकची, करनडीह और बर्मामाइंस स्थित तीनों एफसीआई गोदामों की व्यवस्था को समेटकर केवल बर्मामाइंस गोदाम से ही राशन वितरण किया जाएगा। मजदूरों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त राजीव रंजन के आदेश पर पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल को तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में चिकित्सा कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता सामने आने पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार जांच दल की अध्यक्षता…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक एनजीओ को सीएसआर (CSR) फंड दिलाने का झांसा देकर करीब 3 करोड़ रुपये के लेन-देन को अंजाम दिया था। यह मामला जमशेदपुर साइबर थाना कांड संख्या 52/2026 से जुड़ा है। पीड़िता रीना पाण्डेय की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनकी संस्था होप-हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन को सीएसआर फंड दिलाने का लालच देकर एक्सिस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया गया। सत्यापन के नाम पर चेक बुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में लेकर महज…
रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया गया। अजय महतो झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था और उस पर हत्या, लेवी वसूली, पुलिस पर हमले, लूट और देशद्रोह समेत करीब 200 मामले दर्ज बताए जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि अजय महतो गिरिडीह जिले के पिरटांड क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने विशेष अभियान चलाया और शुक्रवार सुबह उसे दबोच लिया।…
गुवा, पश्चिमी सिंहभूम किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके कारण यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गुवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। कारो नदी में नहाने गए एक पिता ने अपने दोनों बेटों की जान तो बचा ली, लेकिन खुद गहरे पानी में समा गए। इस हादसे में लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दामु हेंब्रम शुक्रवार सुबह अपने दोनों बेटों के साथ ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में…
जमशेदपुर: शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामडेरा स्थित पटेल नगर, टीचर्स कॉलोनी समेत आसपास की बस्तियों के 100 से अधिक घरों में बारिश और नालियों का गंदा पानी घुस गया। अचानक हुए जलभराव से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की समुचित सफाई नहीं कराई गई। नालियों…
जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित डिमना डैम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सोनारी कागलनगर के युवक पीयूष कुमार (23) की डूबने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई आयुष के साथ डिमना लेक घूमने गया था। दोनों ने डैम में नहाने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही देर में यह सैर मातम में बदल गई। नहाने के दौरान पीयूष अचानक गहरे पानी में चला गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। छोटे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बोड़ाम पुलिस को सूचना…
गुमला: झारखंड के गुमला जिले में पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना घाघरा प्रखंड मुख्यालय के महदनिया टोला की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई सुरेंद्र उरांव फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र उरांव और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप…










