Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब
- निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह
- दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा
- जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात
- झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी
- ₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव
- दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी टाटा विंगर वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। N-111 के पास हुए इस हादसे में वैन में सवार करीब 15 से 17 बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों और वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। डिवाइडर से जोरदार टक्कर, धमाके जैसी सुनाई दी आवाज प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन टेल्को स्टेडियम की ओर से चिन्मया स्कूल के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही…
नई दिल्ली : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में देरी के मामले में अपने आठ क्रू सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने सभी आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। मामला दो अगस्त 2026 को दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से जुड़ा है। फ्लाइट के बाद टेस्ट में हुई 35 मिनट की देरी रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट के क्रू सदस्यों को लैंडिंग के बाद एक अनिवार्य प्रक्रिया पूरी करनी थी। अंतरराष्ट्रीय उड़ान के बाद होने वाला ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट निर्धारित समय सीमा में नहीं हो…
नई दिल्ली : Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में Apple Store के बाहर नए मॉडल को खरीदने के लिए लंबी कतारें लगीं। कई ग्राहक रात से ही स्टोर के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। साकेत Apple Store के बाहर सुबह से जुटने लगी भीड़ दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के Apple Store के बाहर सुबह से ही ग्राहकों का जमावड़ा शुरू हो गया। नए मॉडल की बिक्री शुरू होने से…
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार के साथ जुटे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इनके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा 7.65 एमएम के कारतूस बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से इसी बोर का एक खोखा भी मिलने की बात पुलिस ने कही है। गोलपहाड़ स्कूल के पास जुटे थे आरोपी पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट और फायरिंग के मामलों में पूर्व से आरोपी सैफ अली उर्फ राज बच्चा अपने साथियों के साथ हथियार लेकर मिल्लत…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। रेलवे बोर्ड ने टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के निर्माण को अंतिम मंजूरी दे दी है। इससे टाटानगर में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव और परिचालन क्षमता के विस्तार का रास्ता साफ हुआ है। लोको कॉलोनी में तैयार होगा हाईटेक मेंटेनेंस यार्ड स्वीकृत योजना के तहत टाटानगर के पुराने कोचिंग डिपो का विस्तार करते हुए लोको कॉलोनी क्षेत्र में नया मेंटेनेंस यार्ड विकसित किया जाएगा। डिपो में वंदे भारत चेयरकार और स्लीपर ट्रेनों के…
रांची : नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा से लेकर पार्किंग, मेडिकल सुविधा और दर्शकों की सुविधा तक हर व्यवस्था को पुख्ता करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। झारखंड टी-20 की कमी दोहराने के मूड में नहीं जेएससीए मंगलवार को कमेटी आफ मैनेजमेंट की बैठक में तय किया गया कि झारखंड टी-20 फाइनल के दौरान जो कमियां सामने आई थीं, उन्हें भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में दूर किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की…
धनबाद : धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में बुधवार की शाम एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दी। भू-धंसान की चपेट में आकर करीब आधे दर्जन घर जमींदोज हो गए, जबकि लगभग 55 घरों पर संकट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से करीब 500 लोग प्रभावित हुए हैं। बार-बार धंस रही जमीन, घरों में बढ़ा डर घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन में दरारें आने और लगातार…
रांची के जेवीएम श्यामली के पूर्व छात्र शिखर मोहन का बड़ा चयन, ईरानी कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में मिली जगह रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तराशने वाले जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली से एक और क्रिकेट सितारा राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक दे रहा है। स्कूल के पूर्व छात्र और झारखंड के ऑलराउंडर शिखर मोहन का चयन आगामी ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में हुआ है। बीसीसीआई की घोषित टीम में शिखर का नाम शामिल है। पंत की कप्तानी में खेलेंगे शिखर ईरानी कप में रेस्ट…
नई दिल्ली : 80 साल से अधिक समय से चर्चा में रही किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच अब औपचारिक समझौता हो गया है। 15 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए। टोंस नदी पर बनेगा 232.6 मीटर ऊंचा बांध किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा के पास टोंस नदी पर 232.6 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी डैम बनाया जाएगा। इसमें करीब 1,562 मिलियन क्यूबिक…
धनबाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य शूटर के रूप में सामने आए सागर सिंह उर्फ शिबू की धनबाद के निरसा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निखार की हत्या के बाद सागर धनबाद क्यों पहुंचा था और उसके साथ मौजूद लोगों की आगे क्या योजना थी। पुलिस के अनुसार, सागर अपने साथियों के साथ किसी आपराधिक घटना की तैयारी में था। निखार हत्याकांड के बाद धनबाद पहुंचा सागर 24 अगस्त को जमशेदपुर में निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या की…










