Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज
- चीन की तकनीक से जमशेदपुर के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार? कैंटन फेयर के लिए चैंबर का 40 सदस्यीय दल रवाना
- रांची में रंगदारी नहीं देने पर महिला डॉक्टर से मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
- दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, टाटानगर के 8 हजार रेलकर्मियों को मिलेंगे ₹17,951 तक
- टाटा समूह में आर-पार की लड़ाई! नोएल टाटा और बेटे ने कोर्ट में दाखिल की कैविएट, ट्रस्टियों की याचिका पर मांगा पक्ष
- वेतन से अधिकार तक एक मंच पर जानकारी, टाटा स्टील का ‘श्रम लाभ’ बनेगा कर्मचारियों का डिजिटल साथी
- वी. जी. गोपाल को नमन, टाटा वर्कर्स यूनियन में याद किया गया दूरदर्शी नेतृत्व
- हजारीबाग में खनन राजस्व ने पकड़ी रफ्तार, छह महीने में 61% लक्ष्य पूरा
Author: ARVIND SINGH
काठमांडू : नेपाल में ग्लेशियर पिघलने के बाद आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। अधिकारियों के मुताबिक आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 1377 हो गई है, जबकि 5000 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव टीमें मलबे और कीचड़ के बीच लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। 5000 से ज्यादा लोग अब भी लापता आपदा के बाद नेपाल के कई इलाकों में स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार 5130 लोग अभी लापता हैं, जबकि 13,656 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। कई प्रभावित क्षेत्रों…
नई दिल्ली : बैंक ग्राहकों के लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल के कारण 11 सितंबर को कई जगह बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रह सकता है। इसके बाद शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टी है। वहीं 14 सितंबर को कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी का अवकाश होने के कारण संबंधित राज्यों में बैंक लगातार चार दिन तक बंद रह सकते हैं। बैंक यूनियनों ने बैंकिंग और अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। भारतीय स्टेट बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल के संभावित…
नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। राजधानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पुतिन की भारत यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। पुतिन का दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के…
सरायकेला : पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरायकेला के हाथीमारा गांव में बुधवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण पहल, सुरदीव खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं गौ सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने पौधे लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। विकास की अंधी दौड़ पर उठाए सवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास की दौड़ में आंख मूंदकर पेड़ों की कटाई हो रही है और उनकी जगह कंक्रीट के बड़े-बड़े भवन और…
नीलांबर-पीतांबरपुर : गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच मुफ्त वितरण के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले अंत्योदय योजना के चावल की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। लेस्लीगंज के अंचल अधिकारी (सीओ) जागो महतो और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नारायण महतो ने संयुक्त रूप से झारहा में छापेमारी कर 14 बोरा चावल जब्त किया है। मकान से 9 और किराना दुकान से मिला 5 बोरा चावल अधिकारियों की टीम ने झारहा निवासी अजीजुल मियां के मकान में छापेमारी की। यहां से अंत्योदय परिवारों के बीच वितरण किए जाने वाले चावल के 9 बोरे बरामद हुए।…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया है, जबकि छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में उतारते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ईशान आनंद की राजनीति में औपचारिक एंट्री ईशान आनंद बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं। कुछ समय पहले मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी…
JPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलत
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया दो महीने के अंदर पूरी की जाए। न्यायालय ने सरकार से तय अवधि में उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा है। लंबे समय से लंबित है नियुक्ति प्रक्रिया मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं…
नई दिल्ली : वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाका मामले में दोषी गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने समय से पहले रिहाई की मांग को लेकर दायर उसकी याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उसमें हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। 25 साल की सजा पूरी होने से पहले मांगी थी रिहाई अबू सलेम ने अपनी याचिका में दावा किया था कि जेल में अच्छे व्यवहार के आधार पर उसे लगभग तीन वर्ष और…
रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। शहर के करमटोली-चिरौंदी, अरगोड़ा-चापुटोली और हरमू इलाके में बनने वाले तीन बड़े फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल हो गया है। अब रेट नेगोशिएशन के बाद चयनित कंपनियों को काम आवंटित किया जाएगा। अक्टूबर से तीनों परियोजनाओं पर निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। तीन कंपनियों का हुआ चयन तीनों फ्लाईओवर के लिए अलग-अलग कंपनियों का चयन किया गया है। करमटोली-चिरौंदी फ्लाईओवर का काम शिवाल्या कंस्ट्रक्शन कंपनी, अरगोड़ा-चापुटोली का काम दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन कंपनी और हरमू फ्लाईओवर का काम हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी), मुंबई…
अहमदाबाद : भारतीय पैरा तीरंदाजों ने विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज के तीसरे चरण के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। भारत ने बुधवार को दो स्वर्ण और चार कांस्य सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भी शानदार निशाना साधते हुए भारतीय अभियान को यादगार बनाया। शीतल देवी ने फिर साबित की बादशाहत दुनिया की नंबर-एक पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत…










