Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मां को कंधा देकर अंतिम विदाई देने निकले अर्जुन मुंडा, सायरा मुंडा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब; नम आंखों से दी विदाई
- एक हादसे ने खड़ी की मौत की दीवार, ओवरटेक करते ही हाईवा की चपेट में आया 12वीं का छात्र; मौके पर मौत
- रांची विश्वविद्यालय में अब बिना 12 अंकों की APAAR ID नहीं होगा नामांकन, एडमिशन के समय ही देना होगा नंबर!
- झारखंड के 13 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, 30 को सराहनीय सेवा सम्मान
- तीखे मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रेलर! आरटिगा कार के उड़े परखच्चे, सात लोग घायल; चार की हालत नाजुक
- अब प्रतिभा के दम पर मुफ्त में होगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी! गोल टैलेंट सर्च परीक्षा में 100% स्कॉलरशिप का मौका
- विदेश से आते हैं मेहमान, कोल्हान में बिताते हैं पूरी सर्दी; गर्मी शुरू होते ही लौट जाते हैं अपने देश!
- टाटा स्टील का 60 हजार करोड़ से बड़ा दांव! APL Apollo के साथ बनाएगी 1.55 करोड़ टन क्षमता वाली कंपनी
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर में शोक की लहर, घोड़ाबांधा आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक निकली अंतिम यात्रा; राजनीतिक और सामाजिक जगत की हस्तियों ने पहुंचकर जताया दुख जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा सोमवार को गमगीन माहौल में घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से निकली। मां को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और माहौल में शोक की खामोशी पसरी हुई थी। अर्जुन मुंडा ने बेटे का फर्ज निभाते हुए मां की अंतिम यात्रा में कंधा दिया। अंतिम यात्रा में राजनीतिक,…
एनएच-75 पर पोटका तालाब के पास आधी रात को हुआ दर्दनाक हादसा, पहले दो ट्रकों में हुई थी भिड़ंत; सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पार करने के दौरान गई जान चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एनएच-75 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र जयपाल पूर्ति (18) की मौत हो गई। पोटका तालाब के पास पहले दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद सड़क पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दूसरे हादसे की वजह बन गया। इसी ट्रक को पार करने के लिए मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रहा जयपाल तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में…
नए सत्र से UG और PG में लागू होगी व्यवस्था, APAAR ID के बिना पूरी नहीं होगी नामांकन प्रक्रिया; विद्यार्थियों को पहले से बनवानी होगी डिजिटल पहचान रांची : रांची विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब विश्वविद्यालय में नए सत्र के नामांकन के दौरान 12 अंकों की APAAR ID देना अनिवार्य होगा। बिना इस डिजिटल पहचान संख्या के नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र के नामांकन में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की गई है। ऐसे…
28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह, रांची के एसएसपी राकेश रंजन और आईजी नरेंद्र कुमार सिंह भी वीरता पदक पाने वालों में शामिल छह आईपीएस अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान, उत्कृष्ट कार्य और अदम्य साहस के लिए 43 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित रांची : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के पुलिस महकमे के 43 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 13 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक, जबकि 30 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में रांची के एसएसपी राकेश रंजन और आईजी नरेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हैं।…
कार चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसा, ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला; सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया जमशेदपुर/राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बागरायसाई के खतरनाक मोड़ पर जीसीबी मशीन लदे ट्रेलर और आरटिगा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद झाड़ियों में…
छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, घड़ी और बैग से किया जाएगा सम्मानित जमशेदपुर/रांची : मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आर्थिक सीमाएं प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बनेंगी। गोल इंस्टीट्यूट की ओर से विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित गोल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (जीटीएसई) 2026-27 की मुख्य परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा झारखंड समेत छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर…
साइबेरिया, यूरोप, मंगोलिया और मध्य एशिया से हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर पहुंच रहे प्रवासी पक्षी, डिमना लेक और चांडिल डैम में दिख रही दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी जमशेदपुर : सर्दियों की दस्तक के साथ ही कोल्हान की झीलों, जलाशयों और जंगलों में विदेशी मेहमानों की चहचहाहट सुनाई देने लगी है। कड़ाके की ठंड से बचने, भोजन की तलाश और अनुकूल वातावरण की खोज में हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर प्रवासी पक्षी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में पहुंच रहे हैं। कोई साइबेरिया से आ रहा है तो कोई यूरोप, मंगोलिया और मध्य एशिया के जंगलों से लंबा सफर…
2035 तक स्टील ट्यूब और कलर कोटेड उत्पादों की क्षमता बढ़ाकर 1.55 करोड़ टन करने का लक्ष्य, 28 हजार करोड़ में ट्यूब और कोटेड कारोबार का होगा हस्तांतरण जमशेदपुर/मुंबई : टाटा स्टील ने भारतीय स्टील उद्योग में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए अब तक के बड़े रणनीतिक दांव में से एक खेल दिया है। कंपनी ने APL Apollo Tubes और उसके प्रमोटरों के साथ व्यापक समझौता किया है। इसके तहत टाटा स्टील अपने स्टील ट्यूब और कलर कोटेड उत्पादों का कारोबार APL Apollo को हस्तांतरित करेगी। वहीं, APL Apollo में प्रमोटरों की 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीदेगी। इसके…
500 मीटर से 5 किलोमीटर तक हुई ओपन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता, 34 महिला तैराकों ने भी दिखाया दमखम जमशेदपुर : डिमना लेक रविवार को रोमांच, जुनून और फिटनेस का गवाह बना। यहां टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) की ओर से आयोजित दूसरी ओपन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता ‘TSAF Swimathon 2.0’ में सात राज्यों के 121 तैराकों ने हिस्सा लेकर अपनी तैराकी क्षमता और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में 60 वर्ष से अधिक उम्र के पांच प्रतिभागियों ने भी पानी में उतरकर युवाओं को फिटनेस और हौसले का संदेश दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर को TSAF…
टाटा मोटर्स अस्पताल में मां शायरा मुंडा ने ली अंतिम सांस, लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से थीं जूझ रहीं। दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोन कर जाना था स्वास्थ्य का हाल, अर्जुन मुंडा ने तस्वीर साझा कर बयां किया अपना दर्द। जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा के निधन से परिवार में शोक की लहर है। सोमवार को जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद अर्जुन मुंडा का दर्द सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक संदेश के…










