Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड की बेटियों ने रचा नया रिकॉर्ड! उच्च शिक्षा में लड़कों से निकलीं आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में झारखंड
- LPG Price Hike: आज से महंगा हुआ 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए दिल्ली से पटना तक नई कीमत
- जमशेदपुर DTO के इर्द-गिर्द दलालों का राज! ₹1700 के लाइसेंस के लिए ₹6 हजार तक वसूली का दावा, उठे बड़े सवाल
- जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी, दलमा से घाटशिला तक बढ़ी निगरानी
- जमशेदपुर के वैज्ञानिकों का बड़ा कमाल! सबरीमाला स्वर्ण चोरी का खुला राज, Nano Layer ने पकड़ ली पूरी चालाकी
- पश्चिम बंगाल में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, एक साल में भरेंगे खाली पद; सरकार ने तैयार किया प्लान
- जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, खरकई खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट, 67 से घटकर 47 रुपये किलो हुई
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार को हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे एक रेलकर्मी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी 53 वर्षीय संजीव सिन्हा भारतीय रेलवे में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वह चाकुलिया और कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप ट्रैक मरम्मत और निरीक्षण कार्य में जुटे थे।…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है, जिसका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। जानकारी के अनुसार दीपक झा सोमवार को नौकरी के इंटरव्यू के लिए कोलकाता जाने की तैयारी कर रहा था। रविवार रात वह घर के लिए मिठाई खरीदने गोलमुरी की ओर निकला था। इसी दौरान देबुन बागान चौक के पास कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चिलगु मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिलगु निवासी जितेन दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह किसी भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। हादसे के बाद…
चांडिल: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु मोड़ पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक…
जमशेदपुर:परसूडीह थाना क्षेत्र के सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चांदनी चौक निवासी 25 वर्षीय सुमित मुंडा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार सुमित मुंडा सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से टाटा मोटर्स में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के समीप पीछे से आ रहे एक हाईवा ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान…
अक्षर संवाद : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया. रविवार की महिला टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान शानदार शॉट लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 36 रन जोड़े।…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड की निवासी पुड़गी मुर्मू के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर झारखंड लाने के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित पहल की। इस मामले को समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हुआ और शव को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जानकारी के अनुसार, गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुचरीशोल गांव निवासी पुड़गी मुर्मू (पिता- बदेन मुर्मू) का 13 जून 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आकस्मिक निधन हो गया था।…
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर मानवता और समाजसेवा का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलनी, टाटा स्टील फाउंडेशन और ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 272 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। खास बात यह रही कि रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सभी रक्तदाताओं को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई प्रशिक्षण देने की घोषणा भी की गई। गर्मी के मौसम में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया।…
मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें एक अफवाह ने चार लोगों की जान ले ली। सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की चर्चा फैलने के बाद मची भगदड़ के दौरान यात्री ट्रेन से कूद पड़े। इसी बीच समानांतर ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:15 बजे गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री…
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने नीट (NEET) परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरोह के मुख्य सरगना मनीष झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 2 जून 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित चॉकलेट फैक्ट्री के पास…
