Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान
- जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
- न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड
- खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत
- रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद
- मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर
- टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य
- पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब
Author: ARVIND SINGH
सरायकेला: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो किशोरों के डूब जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद आरआईटी थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने एक किशोर का शव डैम से बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे किशोर उत्सव कुमार (15 वर्ष), जो आदित्यपुर के कल्पनापुरी का रहने…
हिमांशु सिंह हत्याकांड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शोकाकुल परिवार के घर, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर में हिमांशु सिंह के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हिमांशु के पिता अरविंद सिंह समेत अन्य परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और इस कठिन समय में पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों से कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा इस…
रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने फॉरेस्ट रेंज अफसर (Forest Range Officer) मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में कुल 743 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में शामिल होना होगा। आयोग के अनुसार, फिजिकल टेस्ट का आयोजन 22, 23, 24 और 25 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों की तिथि और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की ओर से जारी किए…
देवघर: झारखंड के देवघर जिले में शनिवार सुबह आयकर विभाग ने मोहनपुर प्रखंड की बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई सुबह से जारी है और आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें उनके पैतृक गांव तथा शहर स्थित आवास पर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच कर रही हैं। भागलपुर, धनबाद और देवघर से पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले बलथर गांव स्थित पैतृक आवास और इसके बाद बैजनाथपुर मोहल्ले में स्थित उनके शहरी आवास को जांच के दायरे में लिया। दोनों स्थानों पर अधिकारियों की टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड…
नवादा: बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुरा गांव में दहेज विवाद ने एक विवाहिता की जान ले ली। आरोप है कि पति ने मायके पहुंचकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए महिला के भाई पर भी उसने चाकू से वार कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वह चंद्रमौली सिंह की पत्नी थी। परिजनों के…
अक्षर संवाद, जमशेदपुर: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में शुक्रवार (3 जुलाई) को खेले गए मुकाबलों ने टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ा दिया। दिन के तीनों मैचों में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, जहां अर्जेंटीना, मिस्र और कोलंबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली। सबसे अधिक चर्चा अर्जेंटीना और केप वर्डे के मुकाबले की रही। अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही केप वर्डे की टीम ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को पूरे मैच में कड़ी चुनौती दी। मुकाबला अतिरिक्त समय तक पहुंचा, जहां अर्जेंटीना ने अनुभव का फायदा उठाते हुए 3-2 से जीत दर्ज…
चाईबासा: झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या शबनम परवीन ने दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम दौरे के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (एनआरसी) के निरीक्षण से हुई। यहां भर्ती बच्चों और उनकी माताओं से बातचीत कर उपचार और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली गई। निरीक्षण में लाभुकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित मिलने पर…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जयनगर के पास चार जून शनिवार को बारिश और खुशहाली के लिए आस्था के प्रतीक कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा होगी। 12 मौजा के ग्रामीण पहाड़ पूजा आयोजित करेंगे। तीन राज्य के हजारों श्रद्धालुओं का जुटान होगा। पहाड़ के नीचे मेला भी आयोजित होगा। पूजा कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर जगह-जगह पर पुलिस तैनात रहेगी। जानकारी हो कि बारिश और खुशहाली के लिए आषाढ़ महीने के तीसरे…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया में जंगली हाथियों के आतंक और बिजली की लुका- छिपी से कल कारखाने बंद होने के कगार पर हैं। शाम होते ही जंगली हाथी प्रतिष्ठानों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। हाथियों के डर से मजदूर शाम 4:00 बजे छुट्टी कर घर चले जाते हैं। बिजली की लुका- छिपी भी परेशान करती है। कल कारखानों में उत्पादन घट रहा है। लागत बढ़ रहा है। हाथियों से संपत्तियों का भी भारी नुकसान हो रहा है। मजदूरों की जान भी जा सकती है। मजदूरों का पलायन हो रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए चाकुलिया लघु उद्योग…
चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम: चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 11 में नया बाजार में वन विभाग के कार्यालय से सटी कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में शुक्रवार की शाम को एक शिशु हाथी समेत आठ जंगली हाथी घुस आए। हाथियों ने गौशाला परिसर में जमकर गदर मचाया। इससे गौशाला परिसर में अफरा तफरी मच गयी। हाथियों को देखने के लिए गौशाला परिसर में भीड़ लग गयी। गौशाला के उपाध्यक्ष आलोक कुमार लोधा ने लोगों से अपील की है कि बेवजह हाथियों को देखने के लिए गौशाला में ना आएं। उन्होंने वन विभाग के पदाधिकारियों को सूचना…










