Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
- बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, सास-बहू और 6 माह की बच्ची की जिंदा जलकर मौत
- उलीडीह में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
- झारखंड में 24 अगस्त से छात्रों का बड़ा अभियान, शिबू सोरेन के गांव से निकलेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
- झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 35 अभ्यर्थियों को राहत नहीं; याचिका निष्पादित
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित कपड़ा दुकान में घुसकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े जुगसलाई निवासी सन्नी सिंह सरदार और टेल्को निवासी सागर उपाध्याय शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। मंगलवार को सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी 15 मई को जुगसलाई नगर परिषद बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग…
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित काशीडीह के सगुण पैलेस अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर स्थित एक बंद फ्लैट में लगी। बताया जा रहा है कि फ्लैट के मालिक विदेश में रहते हैं और फ्लैट लंबे समय से बंद पड़ा था। जानकारी के अनुसार फ्लैट के एक कमरे में रखे गद्दे से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग फैल गई। फ्लैट से धुआं निकलता देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना साकची थाना पुलिस और दमकल…
जमशेदपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह झारखंड समेत कई राज्यों में सक्रिय था और चोरी की गाड़ियों का नंबर बदलकर उन्हें बेचने का काम करता था। दरअसल, 20 मई को साकची थाना क्षेत्र स्थित करीम सिटी कॉलेज के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूर पोटका प्रखंड स्थित हरिना क्षेत्र अब धार्मिक आस्था और पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। सदियों पुराने मुकतेश्वर धाम हरिना मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, वहीं मंदिर परिसर के समीप विकसित बायो डाइवर्सिटी पार्क प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक सुविधाओं के कारण लोगों को आकर्षित कर रहा है। झारखंड सरकार और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से पूरे क्षेत्र को धार्मिक और पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। घने जंगलों और प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित मुकतेश्वर धाम हरिना मंदिर वर्षों से लोगों की आस्था…
जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा पहाड़–जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जादूघुटू के समीप रात करीब साढ़े नौ बजे हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, राजदोहा स्थित खुर्शी टोला निवासी सुरेंद्र हांसदा (30) और दसमत हांसदा बाइक संख्या JH 05 EC 3873 पर सवार होकर जादूगोड़ा से नरवा पहाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ऑटो संख्या JH 05 C 06688 से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।…
जमशेदपुर: झारखंड समेत जमशेदपुर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शहर का तापमान लगातार 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। गर्मी से इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी परेशान हैं। ऐसे में Tata Steel Zoological Park प्रशासन ने जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जू प्रबंधन की ओर से शेर, तेंदुआ, हाइना और भालू जैसे बड़े जानवरों के बाड़ों में बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं, ताकि उनके रहने का वातावरण ठंडा बना रहे। इसके साथ ही बाड़ों के आसपास लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है और कई जगहों पर…
जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन मालिक और पदाधिकारी शामिल हुए। सभा में संगठन की उपलब्धियों, आय-व्यय का लेखा-जोखा तथा वाहन मालिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े करीब 450 सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि आयोजन में लगभग 630 सदस्यों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। सभा के दौरान महासचिव द्वारा संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी गई, वहीं कोषाध्यक्ष ने बीते वर्षों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार…
जमशेदपुर: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ द्वारा आगामी 31 मई रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित होने वाले भव्य वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बताया गया कि टीम पीएसएफ का वार्षिक सम्मान समारोह हर वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास रविवार को ऑटो चालकों ने ठगी करने वाले एक शातिर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लंबे समय से ऑटो चालकों और राहगीरों को झांसा देकर पैसे ठगने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि भुक्तभोगी ऑटो चालक राव पहले भी आरोपी के झांसे में आकर तीन हजार रुपये गंवा चुका था। रविवार को युवक ने फिर उसी तरीके से ठगी करने की कोशिश की। आरोपी ने चालक से कहा कि उसे मस्जिद के पास से एक महिला और युवती को शादी समारोह में ले…
