Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारायणी नदी से बहकर भारत पहुंचे चार अज्ञात शव, DNA नमूने सुरक्षित कर नेपाल को सौंपे
- वैष्णो देवी जाना होगा आसान, कटरा सुपरफास्ट को ललितग्राम तक बढ़ाने की उठी जोरदार मांग
- नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद नई मुसीबत, 579 से अधिक शव बरामद, महामारी फैलने का बढ़ा खतरा
- नेपाल में कुदरत का कहर, 584 लोगों की मौत, 2,482 लापता, 320 भारतीयों का भी सुराग नहीं
- नेपाल में बनी ‘मौत की झील’ टूटी तो बिहार-UP में आएगी तबाही की लहर? चीन की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता
- सावन महोत्सव पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजित की संगोष्ठी
- 2 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का बदला, पारी और 51 रन से बांग्लादेश को हराया
- Colombo Test: पडिक्कल का लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, भारत अच्छी स्थिति में
Author: ARVIND SINGH
पश्चिम सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले में मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच वज्रपात ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की करंजिया पंचायत स्थित डेबरासाई गांव में शनिवार को खेत में काम कर रही दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिलाओं को ग्रामीण तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान डेबरासाई गांव निवासी दशनावती हेम्ब्रम और शुक्रमनी हेम्ब्रम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों महिलाएं शनिवार को अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक…
पटना: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा व्यपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरा एक ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया और वहां से गुजर रही लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो रामजी चक-बांक मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार…
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अफीम और अफीम डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव निवासी 22 वर्षीय जलेश कुमार अपने घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही सिमरिया…
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में शनिवार सुबह अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित चापुड़िया गांव निवासी 42 वर्षीय देवराज दत्ता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप जामजोरी गांव निवासी सुभाष मुर्मू पर है, जो वारदात के बाद से फरार…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने शनिवार देर रात एक होटल को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, अभिषेक हेल्थ केयर सेंटर के नीचे संचालित होटल के संचालक पशुपति नाथ शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह होटल पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी वस्तुएं…
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र अंतर्गत पालेमुंडा गांव में शनिवार को जमीन से जुड़े पुराने विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। खेत की जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिसमें धारदार हथियार से हमला कर भुवनेश्वर महतो की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब खेत में जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में गंभीर विवाद में बदल गई।…
सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में यात्रियों से भरा ऑटो (JH 05DM 6241) पिकअप वैन से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे यात्री इधर-उधर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा मोड़ पर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जब नशे की हालत में मौजूद कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धारदार हथियार व लोहे के पाइप से हमला कर दिया गया। इस हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी हमले का शिकार बन गई। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने चापड़…
देवघर: आगामी श्रावणी मेले को लेकर देवघर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राहगीरों और श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र निवासी विष्णु यादव के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और लूट का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मोहनपुर थाना क्षेत्र में विष्णु यादव हथियार के बल पर वाहनों को रोककर राहगीरों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा था। सूचना मिलते ही देवघर के पुलिस अधीक्षक…
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की राजस्व वसूली, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर कार्रवाई, रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अवैध शराब के कारोबार पर हर हाल में प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 3,885.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4,013.53 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।…
