Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी
- न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड
- खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत
- रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद
- मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर
- टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य
- पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब
- निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह
Author: ARVIND SINGH
जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा में आज उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब समाज के सदस्यों ने वर्तमान जिला कमेटी के कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बैठक में पारदर्शिता, लेखा-जोखा और नए चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। रविवार को आयोजित इस अहम बैठक में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल हुए, जहां एक स्वर में वर्तमान जिला कमेटी के संचालन पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि महासभा की जिला इकाई का कार्यकाल संविधान के अनुसार तीन वर्षों का होता है, लेकिन…
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया है। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को ‘नीति की लाभार्थी’ से ‘नीति निर्माता’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जानकारी दी कि सितंबर 2023 में पारित इस संवैधानिक संशोधन के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिसमें एससी और एसटी वर्ग की सीटें भी शामिल…
जमशेदपुर में रेट प्राइस हाइक को लेकर रैपिडो ऑटो चालकों की हड़ताल का आह्वान
अक्षर संवाद | विशेष रिपोर्ट बिष्टुपुर चाय स्टॉल कांड: गरम चाय से झुलसी बच्ची के मामले में नया मोड़, अभिषेक पाठक का बयान सामने आया जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बजरंग चाय टी स्टॉल पर हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में मेहदी नामक एक बच्ची पर गरम चाय की केतली फेंक दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी बीच इस मामले में एक नया मोड़…
न्याय के दो चेहरे – एक तरफ आवाज़, दूसरी तरफ खामोशी जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में दो दर्दनाक घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन इन दोनों घटनाओं के बाद समाज की प्रतिक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई में जो अंतर देखने को मिला, वह कई गंभीर सवाल खड़े करता है। पहली घटना में मेहदी कुमारी के ऊपर चाय फेंककर हमला किया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़कों पर प्रदर्शन हुए, सोशल मीडिया पर आवाज़ उठी और “जस्टिस फॉर मेहदी” की मांग…
जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। सामाजिक संस्था “बंग बंधु” के बैनर तले परसुडीह मुख्य सड़क पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि परसुडीह क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, इलाके में नालों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी और जलजमाव की समस्या भी…
जमशेदपुर: शहर में जहां आमतौर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन होता रहता है, वहीं इस बार एक अलग और सराहनीय पहल देखने को मिली। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। इस शिविर में न केवल लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि रक्तदान करने वाले सभी लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट भी प्रदान किया गया, ताकि वे सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रह…
Daily Horoscope 12 April 2026: आज रविवार 12 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण दशमी तिथि है। आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता के नए द्वार खोलने वाला है वहीं कुछ राशियों को अपनी भावनाओं और खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का भाग्यांक 1, 8, 9 और 3 रहने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है। मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आया है। आपकी मेहनत और पुरुषार्थ का…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी, वहां बिस्कुट और चिप्स का भंडारण किया जाता था। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सुंदरनगर थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर…










