Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर
- टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य
- पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब
- निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह
- दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा
- जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात
- झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी
Author: ARVIND SINGH
43 लाख नकद और 23 किलो सोना लूटकर फरार हुए बदमाश, गिरफ्तारी के लिए SIT की ताबड़तोड़ दबिश जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पांच संदिग्धों की तलाश में बिहार से पश्चिम बंगाल तक छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वालों के लिए कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक आरोपित के संबंध में सटीक जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने पर दो-दो लाख रुपये का नकद…
11 महीने से मानदेय नहीं मिलने का संघ का दावा, भुगतान की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल; 99 केंद्रों में जारी रहा काम, सोनारी से मानगो तक दिखा असर जमशेदपुर : मानदेय और पोषाहार की राशि लंबित रहने के विरोध में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की हड़ताल का असर शुक्रवार को जमशेदपुर में दिखा। शहर के 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। इसके कारण करीब 2500 बच्चों को पोषाहार नहीं मिल सका। वहीं, 99 केंद्रों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा। इससे हड़ताल का असर शहर में मिला-जुला रहा। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से जुड़े आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने…
के. वनजा बोलीं-कोई तकनीक लेखक का अस्तित्व खत्म नहीं कर सकती; बैजनाथ मिश्रा ने कहा-एआई वही लौटाता है, जो मनुष्य पहले दे चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संताली फिल्म ‘आँगेन’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग। जमशेदपुर : क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भविष्य में लेखकों की जगह ले लेगा? क्या डिजिटल दुनिया किताबों की खुशबू और पन्नों को पलटने का सुख छीन सकती है? इन सवालों पर जमशेदपुर में आयोजित साहित्यिक महाकुंभ ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों और विशेषज्ञों ने खुलकर अपनी राय रखी। वक्ताओं का स्पष्ट संदेश था कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, मानवीय संवेदना, जीवन के अनुभव और रचनात्मकता…
बागुनहातु में जोमैटो डिलीवरी कर्मी की मौत, पत्नी ने ससुराल पक्ष पर उठाए सवाल; आजादनगर में धनबाद का युवक फंदे से लटका मिला जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की आत्महत्या के मामले सामने आए। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में 28 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी कर्मी आकाश साहू की मौत हो गई। वहीं, आजादनगर थाना क्षेत्र की चाणक्यपुरी कॉलोनी में धनबाद जिले के जामाडोबा निवासी रोहित महतो ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग बताई जा रही हैं। आकाश…
खासमहल अंचल कार्यालय में मशीन का ट्रायल सफल, दुर्गापूजा के बाद उद्घाटन की तैयारी; जिले के किसी भी क्षेत्र के पात्र राशन कार्डधारक उठा सकेंगे अनाज जमशेदपुर : राशन के लिए घंटों कतार में खड़े रहने और जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों पर निर्भर रहने की परेशानी जल्द खत्म हो सकती है। जमशेदपुर के खासमहल स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झारखंड का पहला ग्रेन एटीएम यानी अन्न पूर्ति एटीएम स्थापित किया गया है। मशीन का ट्रायल सफल रहा है। अब इसके विधिवत उद्घाटन की तैयारी चल रही है। इसके शुरू होने से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ने और…
जमशेदपुर : करीब 20 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। दुमका में पान मसाला और जर्दा के कथित अवैध निर्माण से जुड़े मामले में आरोपी मनीष राय को गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया। शुक्रवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया गया। दुमका में अवैध फैक्ट्री चलाने का आरोप जानकारी के अनुसार, मनीष राय दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के भटुरिया गांव में पान मसाला और जर्दा के डुप्लीकेट उत्पाद बनाने की फैक्ट्री चला रहा…
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई जनप्रतिनिधि, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को दी सांत्वना रामगढ़/नेमरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को कई जनप्रतिनिधि नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिवंगत रूपी सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संजय सेठ समेत कई नेताओं ने जताया शोक मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी…
जमशेदपुर : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने के लिए जिला प्रशासन ने पूजा पंडालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों और संबंधित विभागों से प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण तथा बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रखने और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहा। भीड़ बढ़ने पर भी सुगम रहे आवाजाही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट…
सर्विस रोड का काम धीमा, बड़ामटांड़ के पास आमने-सामने भिड़े वाहन; हादसे के बाद दोनों गाड़ियां जब्त, ट्रैक्टर चालक फरार सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर बड़ामटांड़ के समीप शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर चौका पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सर्विस रोड बंद, रॉन्ग साइड…
सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ाने वाली एक बड़ी घोषणा सामने आई है। आजसू के पूर्व केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो 11 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह पंचायत स्थित फुटबॉल मैदान में इसके लिए सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महतो के अनुसार, उनके साथ आजसू से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी भाजपा का दामन थामेंगे। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने अपने फैसले, प्रस्तावित कार्यक्रम और आगे की राजनीतिक प्राथमिकताओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय पार्टी के मंच से समाजसेवा की बात हरेलाल महतो ने भाजपा में जाने के निर्णय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…










