Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड
- खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत
- रात में पलटा बालू लदा हाइवा, ग्रामीण बोले-दहशत में कट रही नींद
- मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर
- टाटा पावर का बड़ा धमाका! रिन्यूएबल एनर्जी में 130% से ज्यादा की छलांग, 12 GW क्षमता का लक्ष्य
- पलामू में भीषण हादसा! बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, 108 और 112 पर कॉल के बाद भी नहीं मिला जवाब
- निखार हत्याकांड में नया मोड़! कन्हैया सिंह जेल गया, कपाली में पिस्तौल-गोली बरामद; पत्नी ने कहा-पति बेगुनाह
- दुर्गा पूजा तक नहीं शुरू होगा फ्लाइओवर, हो गया बड़ा ऐलान; अब जाम से जूझना होगा
Author: ARVIND SINGH
रांची : झारखंड की भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद में अब अदालत के अगले कदम पर अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी जेएसएससी-सीजीएल को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर हाई कोर्ट में बहस पूरी हो गई है। गुरुवार, 8 अक्टूबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। वहीं, जेपीएससी से संबंधित मामलों में सुनवाई शुक्रवार, 9 अक्टूबर को आगे बढ़नी है। सरकार ने पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में राज्य…
अनुकूल मानसून और समय पर बारिश से पैदावार बढ़ने की उम्मीद, घाटशिला से पटमदा तक खेतों में दिख रही हरियाली जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। अनुकूल मानसून और समय पर पर्याप्त बारिश के कारण खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। घाटशिला, पटमदा, पोटका और बोड़ाम समेत जिले के कई प्रखंडों में फसल की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक धान का उत्पादन होगा और उनकी मेहनत का बेहतर…
नेमरा (रामगढ़) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रस्म निभाई। उन्होंने स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार परिजनों के साथ भोजन परोसने का संस्कार पूरा किया। मां की स्मृति में निभाई पारिवारिक परंपरा मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने परिवार की परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े संस्कार…
नई दिल्ली : सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की खबर के बीच विमान सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, रियाद से जुड़ी 300 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं। सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए भारतीय और विदेशी विमानन कंपनियों ने इस मार्ग पर सेवाएं अस्थायी रूप से रोकने के फैसले लिए हैं। इससे रियाद आने-जाने की योजना बना रहे यात्रियों के सामने अनिश्चितता बढ़ गई है। भारतीय विमानन कंपनियों ने रोकी सेवाएं रिपोर्ट में बताया गया है कि एयर इंडिया, इंडिगो…
रांची :भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है। शाम सात बजे शुरू होने वाले मैच में शुरुआती नमी और बाद में पड़ने वाली ओस दोनों टीमों की रणनीति को प्रभावित कर सकती हैं। दर्शकों के लिए दोपहर तीन बजे से प्रवेश शुरू होगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई सामान अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की परीक्षा मुकाबले की शुरुआत में बादल और पिच की नमी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती…
जमशेदपुर : टाटा स्टील में परियोजनाओं और तकनीकी कार्यों से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कंपनी प्रबंधन ने सुजीत कुमार को टिनप्लेट विस्तारीकरण परियोजना में प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन का चीफ नियुक्त किया है। राहुल कुमार वर्मा को टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स की कमान सौंपी गई है। दूसरी ओर, श्रम विभाग ने अविनाश ठाकुर को जमशेदपुर में श्रम अधीक्षक की जिम्मेदारी दी है। इन नियुक्तियों के साथ कंपनी में कर्मचारी कल्याण योजनाओं की समीक्षा और पर्यावरण प्रबंधन को मिले सम्मान से जुड़ी गतिविधियां भी सामने आई हैं। विस्तार परियोजना का काम संभालेंगे सुजीत गुरुवार को जारी प्रबंधन के आदेश के अनुसार,…
देवघर : रांची-दुमका समेत कई ट्रेनों के सफर में समय लेने वाली रिवर्सल प्रक्रिया से राहत मिलने वाली है। पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल की जसीडीह रेल बाइपास परियोजना उद्घाटन के लिए तैयार है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को नई लाइन का उद्घाटन निर्धारित है। इसके चालू होने से इस मार्ग की संबंधित ट्रेनों को जसीडीह स्टेशन पहुंचकर दिशा बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रियों की सुविधा के साथ मालगाड़ियों के संचालन में भी सुधार की उम्मीद है। उद्घाटन से पहले तैयारियों का जायजा पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने गुरुवार रात रेलवे अधिकारियों के साथ परियोजना और उद्घाटन…
घाटशिला, आदित्यपुर, मानगो और जमशेदपुर डिवीजन में एक साथ चला अभियान, बिजली चोरी और बकाया बिल नहीं चुकाने वालों पर कसा शिकंजा जमशेदपुर : बिजली चोरी करने वालों और लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को जमशेदपुर सर्किल के विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 372 परिसरों की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी मिलने पर 36 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई। वहीं, बकाया बिजली बिल और जुर्माने के रूप में कुल 9,07,026 रुपये की…
जमशेदपुर : अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया ने दोनों के बीच पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है। नाना पाटेकर का आठ अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। इस विवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी झारखंड से जुड़ी है। वर्ष 2008 में जब तनुश्री ने अभिनेता पर अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे, तब झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अभिनेत्री के समर्थन में सामने आए थे। शूटिंग के दौरान आरोपों से शुरू हुई बहस विवाद फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ…
टाटा ग्रुप की TBEM टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन का किया दौरा, यूनियन के 100 साल के सफर से हुए प्रभावित
जमशेदपुर : टाटा ग्रुप की TBEM (टाटा बिजनेस एक्सीलेंस मॉडल) असेसमेंट टीम ने गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान टीम ने यूनियन की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं, संयुक्त परामर्श व्यवस्था और टाटा स्टील के साथ यूनियन के संबंधों की जानकारी ली। यूनियन पदाधिकारियों ने टीम के सदस्यों का स्वागत करते हुए विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कर्मचारियों की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने टीम के सदस्यों को यूनियन की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम,…










