जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास हुए अपराधी राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग मुख्य वजह थी। मामले में मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ शब्बे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार की शाम प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।एसएसपी ने बताया कि 8 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल बच्चा पर ईंट, पत्थर और लकड़ी के लट्ठे से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई राजा कुमार के बयान पर मानगो थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।सिटी एसपी की निगरानी में एएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शब्बे के अलावा सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली उर्फ बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान शब्बे ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार जवाहरनगर फॉरेस्ट लाइन इलाके में छिपा रखा है। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने पहुंची तो उसने पहले से छिपाकर रखी देसी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शब्बे के पैर में लगी। घायल आरोपी का इलाज फिलहाल एमजीएम अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े, ईंट, पत्थर, लकड़ी का टुकड़ा, चप्पल, खून लगे रुपये और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, मृतक राहुल बच्चा पर भी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है
Trending
- सिंहभूम चैंबर और फिक्की की पहल पर शारजाह सरकार के अधिकारियों संग बी2बी बैठक, वैश्विक व्यापार के अवसरों पर मंथन
- जमशेदपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बाइक चोरी के शक में वारदात की आशंका
- SIR-2026: डीसी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील, सबर परिवारों से मिलकर योजनाओं की ली जानकारी
- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
- पलामू: फोरलेन परियोजना पर बवाल, पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल
- नागपुरी गीतों के जरिए SIR का संदेश दे रहे सीओ मारवाड़ी साहू, ग्रामीणों को कर रहे जागरूक
- टाटा स्टील ने इंटर-जेडीसी राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
- बायोमेट्रिक अटेंडेंस मामले में सीजीआईटी कोर्ट में सेल प्रबंधन अनुपस्थित, 6 अगस्त को अगली सुनवाई
